आज खुल गया इन 3 कंपनियों का IPO, निवेशकों के लिए दांव लगाने का मौका, जान लें ये जरूरी बातें

IPO Opened Today: आज जून महीने के आखिरी दिन 3 कंपनियों ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोल दिया है। लिस्ट में पीकेएच वेंचर्स लिमिटेड, सिनोपटिक्स टेक्नोलॉजीस लिमिटेड और त्रिध्या टेक लिमिटेड शामिल हैं। पीकेएच वेंचर्स का आईपीओ 4 जुलाई को बंद हो जाएगा। वहीं बाकी दो कंपनियों के ऑफरिंग में निवेशक 5 जुलाई तक निवेश कर पाएंगे। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें:-

पीकेएच वेंचर्स आईपीओ

कन्स्ट्रक्शन, डेवलपमेंट और मैनेजमेंट से जुड़ी इस कंपनी ने 379 करोड़ का फंड जुटाने के लिए 25,632, 000 शेयरों को जारी किया है। 18,258, 400 शेयरों की पेशकश फ्रेश इश्यू के तौर पर हुई है। वहीं 7,373, 600 शेयरों को ऑफर फॉर सेल के तौर पर पेश किया गया है। इश्यू का प्राइस बैंड 140 रुपये से 148 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 5 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 100 शेयर्स हैं। 7 जुलाई को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। वहीं 12 जुलाई को लिस्टिंग होगी। लिस्टिंग प्लेटफॉर्म बीएसई और एनएसई हैं। आज सुबह 11:53 बजे तक आईपीओ को 0.02 गुना सबस्क्राइब किया गया है।

सिनोपटिक्स टेक्नोलॉजीस लिमिटेड आईपीओ

Synoptics Technologies Limited ने भी आज अपना आईपीओ खोल दिया है। कंपनी आईटी सुविधाएं और सोल्यूशन का कारोबार करती है। 54.03 करोड़ रुपये फंड जुटाने के लक्ष्य के साथ कुल 2,2 28, 000 शेयरों को पेश किया गया है। इश्यू का अलॉटमेंट 10 जुलाई को होगा। वहीं लिस्टिंग की डेट 13 जुलाई है। ऑफर फॉर सेल के तहत 800, 000 शेयरों को पेश किया गया है। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और एसएमई है। प्राइस 237 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज़ 600 शेयर्स हैं। सुबह 12 बजे आईपीओ को 0.04 गुना सबस्क्राइब किया गया है।

त्रिध्या टेक लिमिटेड आईपीओ

Tridhya Tech Limited के आईपीओ में निवेश 5 जुलाई तक दांव खेल पाएंगे।  प्राइस बैंड 35 रुपये से 42 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज़ 3000 शेयर्स हैं। इश्यू का अलॉटमेंट 10 जुलाई को होगा। वहीं लिस्टिंग की डेट 13 जुलाई है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी इस कंपनी ने 26.41 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 6,288,000 शेयरों को जारी किया है। आज दोपहर 12:06 बजे तक आईपीओ को 0.11 गुना सबस्क्राइब किया गया है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews