2 मार्च को खुल रहा है इन दो कंपनियों का IPO, निवेशकों को मिलेगा दांव खेलने का मौका, यहाँ जानें डिटेल्स

2 मार्च को खुल रहा है इन दो कंपनियों का IPO, निवेशकों को मिलेगा दांव खेलने का मौका, यहाँ जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: मार्च का महीना आज से शुरू हो चुका है। 1 मार्च को Divgi Torq Transfer Limited के आईपीओ की एंट्री ग्रे मार्केट में हुई। इस महीने के दूसरे दिन यानि 2 मसर्च को दो कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग पेश करने जा रही हैं। इनके नाम Vertexplus Technologies लिमिटेड और Systango Technologies लिमिटेड है। आइए इनसे जुड़ी जानकारी को विस्तार से जानें:-

वर्टेक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ

कंपनी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साल 2010 से काम कर रही है। इसका आईपीओ 2 मार्च यानि कल ओपन होगा। निवेशक 6 मार्च तक दांव लगा पाएंगे। 15 मार्च को इसकी लिस्टिंग एनएसई और एसएमई पर होगी। इसके प्रोमोटर्स सदीप कुमार पहरिया और नीरू पहरिया हैं। इश्यू साइज़ 14.20 करोड़ रुपये हैं। कुल 1,479,600 शेयरों को जारी किया जाएगा। इन्वेस्टर्स एक लॉट की बोली लगा पाएंगे। जिसमें 1200 शेयरों को शामिल किया गया है। इश्यू का प्राइस बैंड 91 रुपये से लेकर 96 रुपये है।

सिस्टैंगो टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ

कल यह कंपनी अपने IPO की पेशकश करेगा Systango Technologies करीब 19 सालों से सॉफ्टवेर सोल्यूशन्स का कारोबार कर रहा है। ऑफरिंग 6 मार्च को क्लोज हो जाएगा। इसकी लिस्टिंग 15 को एनएसई और एसएमई पर होगी। इश्यू का साइज़ 34.82 करोड़ रुपये है। कुल 3,868,800 शेयरों को जारी किया जाएगा। प्राइस बैंड 85 रुपये से लेर 90 रुपये है। निवेशकों को 1 लॉट की बोली लगाने की अनुमति होगी। जिसमें 1600 शेयर शामिल हैं।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews