दो दिन बाद खुल रहा है इस कंपनी का IPO, आज से लगाएं SME आईपीओ में दांव, पढ़ें पूरी खबर

दो दिन बाद खुल रहा है इस कंपनी का IPO, आज से लगाएं SME आईपीओ में दांव, पढ़ें पूरी खबर

Upcoming IPO: साल खत्म होने में कुछ दिन बाकी है। इससे पहले ही कई कंपनियां अपना आईपीओ ला रही हैं। जिसमें दांव लगाकर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। आज से SME Firm Homesfy Reality का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ऑपन हो चुका है। वहीं 23 दिसंबर को एक और कंपनी अपना आईपीओ ला रही है, जिसका नाम Radiant Cash Management है।

SME Firm Homesfy Reality

यह मुंबई स्थित एक टेक-आधारित प्रॉपर्टी ब्रोकरेज फर्म है। 21 दिसंबर से इस कंपनी ने अपना आईपीओ खोल दिया है, जो 23 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इस इश्यू के जरिए कंपनी 15.86 करोड़ रुपये जुटाने टारगेट रखती है। कंपनी 197 रुपये प्रति शेयर की निश्चित कीमत पर 10 रुपये अंकित मूल्य के 8,05,200 इक्विटी शेयर बेचेगी। 1 लॉट में 600 शेयर है, जिसके लिए 1,18,200 रुपये की राशि के लिए अप्लाइ करना करना होगा।

Radiant Cash Management

रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज़ ने मंगलवार को अपने आने वाले आईपीओ की जानकारी दी है, जो 23 दिसंबर को खुल रहा है। कंपनी ने अपने 388 करोड़ रुपये के IPO के लिए प्राइस बैंड 94-99 रुपये तय किया है। दो दिन बाद 60 करोड़ रुपये तक के शेयर जारी हो सकते हैं। 3.31 करोड़ रुपये के शेयरों को कंपनी के प्रोमोटर और निवेशकों के द्वारा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के लिए पेश किया जाएगा।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। कुछ भी करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews