IPO today: निवेशकों को GPT हेल्थकेयर के IPO में निवेश का आज मिलेगा मौका, 26 फरवरी तक कर सकते है अप्लाई, 177-186 रुपए प्रति शेयर हो सकता है प्राइस

IPO today: निवेशकों को GPT हेल्थकेयर के IPO में निवेश का आज मिलेगा मौका, 26 फरवरी तक कर सकते है अप्लाई, 177-186 रुपए प्रति शेयर हो सकता है प्राइस

IPO today: आज यानी 22 फरवरी को GPT हेल्थकेयर लिमिटेड का IPO रिटेल निवेशकों के लिए ओपन होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार कंपनी इस IPO के जरिए तकरीबन 525.14 करोड़ रूपए जुटाना चाहती है। जिसके लिए आज GPT हेल्थकेयर लिमिटेड ₹40 करोड़ के 2,150,537 फ्रेश शेयर इश्यू करने वाली है। वहीं अभी कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉल सेल के चलते ₹485.14 करोड़ के 26,082,786 शेयर बेच सकते है।

जल्द ही IPO का प्राइस बैंड तय कर सकती है कंपनी:

आपको बता दें की GPT हेल्थकेयर लिमिटेड ने इस IPO के लिए प्राइस बैंड लगभग 177-186 रुपए प्रति शेयर रखा है। हालांकि अभी रिटेल निवेशकों को इसके लिए मिनिमम एक लॉट यानी 80 शेयरों के लिए अप्लाई करने का मौका मिलेगा। वहीं यदि कोई IPO के अपर प्राइज बैंड यानी 186 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए भी अप्लाय करता हैं, तो उसके लिए उसे तकरीबन ₹14,880 इन्वेस्ट करने पड़ेंगे।

जुनिपर होटल्स के IPO में भी निवेश का मिलेगा मौका:

वहीं दूसरी और लग्जरी होटल बनाने वाली जुनिपर होटल्स का IPO भी 21 फरवरी से निवेशकों के लिए शुरू हो रहा है। जिसके लिए निवेशक इसमें 23 फरवरी तक अप्लाई कर सकते है। वहीँ आपको बता दें की जुनिपर होटल्स के IPO के लिए कंपनी ने 342-360 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews