
Infosys Q2 Results : भारत की दिग्गज IT कंपनी इन्फोसिस ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके तहत जुलाई से सितंबर के बीच कंपनी को 6,506 हजार करोड रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है। इसके साथ ही, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कमाई के टारगेट को बढ़ा दिया है।
सितंबर तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू की बात करें, तो सालाना आधार पर इसका नेट प्रॉफिट बढ़कर 40,986 करोड रुपए पहुंचा है, जो कि लगभग 4.7% है। पिछले वर्ष कंपनी का नेट प्रॉफिट 6,212 करोड़ रुपए था। इस हिसाब से कंपनी ने करीब 2.2 प्रतिशत की बढ़त बनाई है।
डिविडेंड का ऐलान
वहीं, Infosys ने अपने शेयरहोल्डर्स को भी बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, बोर्ड मीटिंग में अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी मिल चुकी है। जिसकी जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फ्लाइिंग के जरिए दी है। इसके तहत 21 रुपए प्रति शेयर को मंजूरी मिली है। 29 अक्टूबर को यानी दिवाली से रिकॉर्ड डेट फिक्स की गई है। साथ ही यह शेयरधारकों के खाते में 8 नवंबर को क्रेडिट कर दिया जाएगा। इससे उनमें खुशी की लहर है।
शेरहोल्डर्स को मिला प्रॉफिट
इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में आज 81006.61 पर कंपनी का शेयर क्लोज हुआ है। पिछले 1 साल के आंकड़ों की बात करें तो कंपनी के शेरहोल्डर्स को काफी ज्यादा प्रॉफिट मिला है। पिछले साल नवंबर में यह 1352.00 रुपए था, जो कि 15 अक्टूबर 2024 को 1990.90 के भाव पर पहुंचा। कंपनी पिछले 1 साल में अपने शेयर होल्डर्स को लगभग 37% का रिर्टन दे चुका है। यह IT कंपनी करीब 8 लाख की मार्केट कैप वाली कंपनी मानी जाती है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

