ITR Refund Fraud: टैक्सपेयर्स हो जाएं सावधान, ऐसे मैसेज पर न करें भरोसा, वरना हो जाएंगे कंगाल, आयकर विभाग ने दी चेतावनी 

आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिफन्ड से जुड़े स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। करदाताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है।
itr due fraud

ITR Refund Fraud: इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल करने के बाद लाखों करदाता रिफन्ड का इंतजार कर रहे हैं। जिसका फायदा स्कैमर्स ने उठाना शुरू कर दिया है। कई टैक्सपेयर्स को मोबाइल पर “Income Tax Refund Due” से संबंधित मैसेज आ रहें हैं। ऐसे मैसेज को लेकर आयकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साइबर सेल ने आईटीआर रिफ़ंड से जुड़े एसएमएस को लेकर चेतावनी दी है।

साइबर सेल पुलिस ने किया अलर्ट 

इनकम टैक्स रिफ़ंड ड्यू को लेकर सोशल मीडिया पर भी मैसेज वायरल हो रहे हैं। जबकि आयकर विभाग ऐसे कोई भी मैसेज नहीं भेजता। नोएडा के साइबर सेल पुलिस ने ऐसे मैसेज से सतर्क रहने की सलाह दी है। मैसेज में अकाउंट में आने वाले इनकम टैक्स रिफ़ंड अप्रूव होने की बात कही जाती है। अकाउंट नंबर वेरीफाइ करने को कहा जाता है। यदि अकाउंट नंबर सही है तो एक लिंक पर क्लिक करके अकाउंट अपडेट करने को कहा जाता है। यह लिंक एक स्पैम होता है। जिसपर क्लिक करते ही करदाता की जानकारी स्कैमर्स के पास पहुँच जाती है। जिसका इस्तेमाल वे गलत तरीके से करते हैं। आपको फ्रॉड का शिकार भी बना सकते हैं।

आयकर विभाग ने बताया बचाव का तरीका

नागरिकों को आगाह करते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि विभाग द्वारा कोई भी पॉप-अप्स मैसेज नहीं भेजे जाते हैं। न ही तुरंत भुगतान के लिए आयकर विभाग कॉल करता है। यदि आपके फोन में संदिग्ध मैसेज या कॉल आए तो तुरंत इसकी शिकायत करें। इनपर भरोसा न करें। टैक्सपेयर्स ऐसे कॉल या मैसेज के बारे में http://incometaxindia.gov.in/Pages/report-phishing-aspx पर रिपोर्ट कर सकते हैं।

itr due fraud

ऐसे चेक करें रिफ़ंड स्टेटस

करदाता घर बैठे इनकम टैक्स रिफन्ड का प्रोसेस ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए incometax.gov.in पर आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं। अपने आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें। ई-फाइल के टैब पर जाकर “आयकर रिटर्न” और “फाइल किए गए रिटर्न” पर क्लिक करें। फिर चुने गए आकलन वर्ष के रिफन्ड स्टेटस को जांच करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews