Bank Holiday 2023: जल्द निपटा लें जरूरी काम, 14 से 26 जनवरी के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग सबंधित काम होंगे प्रभावित!

bank holiday 2025

Bank Holiday In January 2023 : सभी बैंक के यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जनवरी के त्यौहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है, ऐसे में अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो बिना देर किए फटाफट निपटा लीजिए, क्योंकि 14 जनवरी से 26 जनवरी के बीच करीब 7 दिन बैंक बंद रहेंगे, ऐसे में आपके बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जनवरी 2023 के बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है तो 15 जनवरी, 22 जनवरी और 29 जनवरी को रविवार है, जिसके चलते देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। वही 14 जनवरी को दूसरा और 28 जनवरी को चौथा शनिवार पड़ रहा है। वही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समेत कई त्यौहारों पर भी बैंक नहीं खुलेंगे।

January Bank Holiday 2023 

14 जनवरी 2023, शनिवार- मकर संक्रांति पर गुजरात, कर्नाटक, माघ बिहु पर असम में, सिक्किम और तेलंगाना में
15 जनवरी 2023, रविवार- पोंगल पर आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पांडिचेरी और तमिलनाडु में, तिरुवल्लुवर दिवस पर तमिलनाडु में
16 जनवरी 2023, सोमवार- कनुमा पांडुगा पर आंध्र प्रदेश में, उझावर थिरुनाली पर पांडिचेरी और तमिलनाडु में
22 जनवरी 2023, रविवार- सोनम लोसर पर सिक्किम में
23 जनवरी 2023, सोमवार- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर असम में
25 जनवरी 2023, बुधवार- राज्यत्व दिवस पर हिमाचल प्रदेश में
26 जनवरी 2023, गुरुवार- गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय छुट्टी, वसंत पंचमी पर हरियाणा, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews