January New Rule 2024 : जनवरी से बदल जाएंगे ये 4 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर?

jan 2023

New Rules from 1st January 2023 : दिसंबर का महीना खत्म होने को है और जनवरी का महीना दस्तक देने को तैयार है, ऐसे में नए साल में सिम कार्ड से लेकर एचपीजी गैस तक को लेकर कई नियम बदलने वाले है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।वही देश में कई वित्तीय नियमों में भी बदलाव होंगे। हर महीने की पहली तारीख को कई नए फाइनेंशियल रूल्स लागू होते हैं, तो चलिए जानते है नए साल 2024 से क्या क्या बदलने वाला है…

सिम कार्ड

नए टेलीकॉम बिल (Telecom Bill) के लागू होने के बाद अब 1 जनवरी 2024 से मोबाइल सिम कार्ड के नियमों में बदलाव होने वाला है। इस नियम में अब टेलीकॉम कंपनी को ग्राहक को कोई भी मैसेज भेजने से पहले उसकी मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों से डिजिटल केवाईसी करवाने के लिए भी कहा है। 1 जनवरी 2024 से आपको सिम कार्ड लेते समय बायोमेट्रिक के जरिये अपनी डिटेल्स को वेरिफाई करनी होगी।सरकार ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए ये कदम उठाया है। इससे फर्जी सिम कार्ड पर रोक लगेगी।

LPG गैस कीमतों में होगा बदलाव?

देशभर में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम तय किये जाते हैं।हाल ही में केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Price) की कीमत में ₹39.50 कटौती करके उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।हालांकि, डोमेस्टिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि  1 जनवरी को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होने की उम्मीद कम है।

डीमैट अकाउंट

भारतीय विनियामक प्रतिभूति बोर्ड (SEBI) ने डीमैट अकाउंट (Demat Account) में नॉमिनेशन जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तय की है, ऐसे में जो भी अकाउंट होल्डर्स नॉमिनी नहीं जोड़ते है उनका अकाउंट 1 जनवरी 2023 से फ्रीज हो सकता है।

बंद हो जाएगी UPI ID

नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने पेटीएम, गूगल पे, फोन पे जैसे ऑनलाइन पेमेंट ऐप के UPI आईडी को नए साल से बंद करने का फैसला लिया है, जिन UPI आईडी का इस्‍तेमाल पिछले एक साल से नहीं किया जा रहा है, वे  1 जनवरी 2024 से बंद हो जाएंगे। अगर आपका भी कोई ऐसा यूपीआई आईडी है तो उससे तुरंत ट्रांजेक्‍शन कर लेना चाहिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews