July Bank Holiday 2023 : फटाफट निपटा लें जरूरी कार्य, 9 से 29 जुलाई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित

bank holiday 2025

July Bank Holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द पूरा कर लें, क्योंकि 9 से  29 जुलाई  के बीच 9 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर।इससे बैंकिंग संबंधित कई काम प्रभावित हो सकते है, हाालंकि ऑनलाइन सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

इसके अलावा UPI के द्वारा भी आप पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। वही पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।बैंक प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं।इनमें से कुछ बैंक छुट्टियां राज्य-विशिष्ट होंगी और राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान, देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday In July 2023

  1. 9 जुलाई रविवार
  2. 11 जुलाई 2023 – गुरुवार – केर पूजा – त्रिपुरा
  3. 13 जुलाई 2023 – गुरुवार – भानु जयंती – सिक्किम
  4. 16 जुलाई रविवार
  5. 17 जुलाई 2023 – सोमवार – यू टिरोट सिंग डे – मेघालय
  6. 21 जुलाई: द्रुक्पा त्शे-ज़ी के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
  7. 22 जुलाई 2023 – शनिवार – चौथा शनिवार – सभी राज्यों में
  8. 23 जुलाई रविवार
  9. 29 जुलाई 2023 – शनिवार – मुहर्रम – अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची में मुहर्रम (ताजिया) के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे। लगभग सभी राज्यों में
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews