आधार कार्ड को लेकर UIDAI ला रहा है एक नया नियम, जानें क्या मिलेगा फायदा?

आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेने और उन्हें फिजिकली स्टोर करने से रोकने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जल्द ही नया नियम लाने जा रहा है।
Aadhar Card Rules

भारत के नागरिकों के पास राशन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस और पैन कार्ड के अलावा भी बहुत से दस्तावेजों का होना अनिवार्य होता है, इनमें एक है आधार कार्ड। भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है। यह 12 अंकों का नंबर एक मल्टीफंक्शनल डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपका एड्रेस, जन्म तिथि और अन्य डिटेल रहती है। समय समय पर सुविधानुसार UIDAI आधार के नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी क्रम में अब UIDAI आधार कार्ड से संबंधित एक और नया नियम लागू करने की तैयारी में है ।आइए जानते हैं इस बारें में विस्तार से….

UIDAI का आ रहा है नया नियम, आधार की फोटोकॉपी देना होगा बंद

  • दरअसल, वर्तमान में आप किसी भी होटल में ठहरते हैं  या फिर किसी संस्‍था का हिस्‍सा बनते हैं तो आपसे आधार की फोटोकॉपी मांगी जाती है, जिसमें आपका नाम, पता, जन्‍मतिथि जैसी डिटेल्‍स  इन होटल संचालकों, इवेंट आर्गनाइजर्स के पास चली जाती है, जिससे मिसयूज होने की संभावना रहती है,  ऐसे में आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेने और उन्हें भौतिक रूप में संग्रहित करने से रोकने के लिए UIDAI एक नया नियम लाने जा रहा है । इससे पेपर-बेस्ड आधार वेरिफिकेशन पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
  • नए सिस्टम के जरिए आधार वैरिफिकेशन पूरी तरह से डिजिटल होगा। जो भी संस्थान आधार वेरिफिकेशन करना चाहते है, उन्हें UIDAI में रजिस्टर होना होगा। इसके अलावा क्यूआर कोड या ऐप के जरिए भी आधार वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • UIDAI जल्द ही एक नया ऐप भी लॉन्च करने वाला है, जिसके जरिए ऐप-टू-ऐप आधार वेरिफिकेशन की सुविधा मिलेगी और फोटोकॉपी के जरिए आधार वेरिफिकेशन खत्म होगी । नए ऐप पर एड्रेस प्रूफ दस्तावेजों को अपडेट करने और उसी ऐप पर परिवार के अन्य सदस्यों को जोड़ने की सुविधा भी देगा, जिनके पास कोई मोबाइल फोन नहीं है।

कहां कहां यूज होता है आधार कार्ड

सरकारी योजनाओं, बैंक खाते खोलने, ट्रेन और फ्लाइट टिकट बुकिंग समेत कई कार्यों में किया जाता है। आधार कार्ड में हर व्यक्ति की डेमोग्राफिक जानकारी जैसे नाम, पता, उम्र, लिंग, और बायोमेट्रिक डेटा दर्ज होता है।

  • पहचान और पते का प्रमाण बनाने के लिए
  • सरकारी दस्तावेज़ (पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) बनवाने के लिए।
  • बैंकों में खाता खोलने और KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया के लिए।
    सिम कार्ड खरीदने के लिए।
  • सरकारी योजनाओं और सब्सिडी योजनाएं (LPG गैस सब्सिडी, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, छात्रवृत्ति) के लिए
  • वृद्धावस्था पेंशन और जनकल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए
  • बैंक खातों में सीधा सब्सिडी ट्रांसफर (DBT) के लिए
  • पेंशन और भविष्य निधि (EPF) क्लेम करने के लिए
  • म्यूचुअल फंड और बीमा खरीदने में KYC के लिए
  • छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी लाभ लेने के लिए।
  • स्कूल और कॉलेज में प्रवेश के लिए
  • आयुष्मान भारत योजना (स्वास्थ्य बीमा) का लाभ।
  • कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) के लिए आधार लिंक अनिवार्य
  • सरकारी नौकरियों में आवेदन और वेतन के लिए।
  • रेलवे और हवाई यात्रा की टिकट बुकिंग के लिए पहचान पत्र के लिए
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल्स पर KYC के लिए
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews