भोपाल-जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, क्रूड ऑयल में भी नरमी, जानें ताजा भाव

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Rate: तेल कंपनियों ने 28 अगस्त को पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में आज ईंधन सस्ता हुआ है। वहीं राजस्थान, ओडिशा, केरल, हिमाचल प्रदेश, बिहार और असम में फ़्यूल के रेट में इजाफा हुआ है। ग्लोबल मार्केट में आज क्रूड ऑयल में भी नरमी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड में 0.09 फीसदी की गिरावट हुई है, इसकी कीमत 84.40 डॉलर प्रति बैरल है।

एमपी के इन शहरों में सस्ता हुआ ईंधन

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को कहीं वृद्धि तो कहीं राहत देखने को मिली है। भोपाल में आज पेट्रोल के कीमत में 33 पैसे और डीजल में 29 पैसे की कमी आई है। जबलपुर में पेट्रोल में 27 पैसे और डीजल में 25 पैसे की गिरावट हुई है। कटनी में पेट्रोल के रेट में 59 पैसे और डीजल में 54 पैसे की कटौती हुई है। रीवा में पेट्रोल में 61 पैसे और डीजल में 55 पैसे की गिरावट आई है। इसके अलावा सतना में 45 पैसे, सिवनी में 42 पैसे, सीधी में 39 पैसे, उमरिया में 23 पैसे, झाबुआ में 24 पैसे, ग्वालियर में 13 पैसे, डींडोरी में 57 पैसे , बैतूल में 31 पैसे और आगर मालवा में 24 पैसे की कमी पेट्रोल में दर्ज की गई है।

इन जिलों में महंगा हुआ फ़्यूल

एमपी के कई शहरों में ईंधन महंगा भी हुआ है। छतरपुर, देवास, हरदा, इंदौर, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच , पन्ना, राजगढ़, सागर, शहडोल, सिंगरौली और विदिशा में आज पेट्रोल और डीजल दोनों महंगा हुआ है।

आज का ताजा भाव

उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.15 रुपये और डीजल की 94.38 रुपये है। भोपाल में पेट्रोल 108.32 रुपये और डीजल 93.61 रुपये में बिक रहा है। ग्वालियर में पेट्रोल का भाव 108.45 रुपये और डीजल का 93.72 रुपये है। रीवा में पेट्रोल 111.37 रुपये और डीजल 96.42 रुपये में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews