कल ओपन होगा लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ, जानिए कितना करना होगा निवेश?

13 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ खुलने वाला है, जिसमें निवेशक 15 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। बता दें कि कंपनी की शुरुआत 2004 में हुई थी, और यह एक इंटीग्रेटेड डेंटल प्रोडक्ट कंपनी है।
आज हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के IPO का दूसरा दिन, यहां जानिए कितना करना होगा मिनिमम निवेश

IPO

कल, यानी 13 जनवरी, भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा, क्योंकि कल लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड के आईपीओ का शुभारंभ होने जा रहा है। इसमें निवेशक 15 जनवरी तक बोली लगा सकते हैं। वहीं, 20 जनवरी को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

इस आईपीओ में निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, कंपनी इस आईपीओ के जरिए 698.06 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रही है। इसमें कंपनी 32,24,299 फ्रेश शेयर जारी कर रही है, जिनकी कीमत 138 करोड़ रुपये है।

आईपीओ से जुडी सभी जरूरी तारीखें

इसके साथ ही, कंपनी के मौजूदा निवेशक 560 करोड़ रुपये की कीमत के 1,30,85,467 शेयर बेचने वाले हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में शेयर उपलब्ध होंगे, जिन पर निवेशक 13 जनवरी से 15 जनवरी तक बोली लगा सकते हैं। 16 जनवरी को निवेशकों को शेयर आवंटित किए जाएंगे, जबकि 17 जनवरी को उन निवेशकों को रिफंड किया जाएगा जिन्हें शेयर नहीं मिले। 17 जनवरी को ही डीमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे, और 20 जनवरी को बाजार में उनकी लिस्टिंग होगी।

कितना करना होगा मिनिमम निवेश?

दरअसल, जो निवेशक इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 407 से 428 रुपये तय किया है। एक लॉट में 33 शेयर होंगे। निवेशक को इस आईपीओ में न्यूनतम 1,41,024 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं, अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 14 लॉट खरीदे जा सकते हैं, जिसके लिए अधिकतम 1,97,736 रुपये का निवेश करना होगा। निवेशकों को 20 जनवरी का बेसब्री से इंतजार रहेगा। देखना होगा कि लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ निवेशकों को कितना मुनाफा देता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews