Lenskart रख सकती है भारतीय शेयर बाजार में कदम, 1 बिलियन डॉलर के करीब का हो सकता है IPO!

अगर आप भारतीय शेयर बाजार के निवेशक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। दरअसल, आईवियर कंपनी लेंसकार्ट जल्द ही भारतीय शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी आईपीओ से संबंधित सभी दस्तावेज शेयर बाजार के रेगुलेटर बोर्ड सेबी को सौंप सकती है।
Lenskart रख सकती है भारतीय शेयर बाजार में कदम, 1 बिलियन डॉलर के करीब का हो सकता है IPO!

भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए यह एक शानदार खबर है। दरअसल, ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन तक आईवियर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट अब भारतीय शेयर बाजार में एंट्री करने जा रही है। 13 साल बाद कंपनी आईपीओ लाने का विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी का यह आईपीओ 1 बिलियन डॉलर के करीब का हो सकता है। इसी कड़ी में कंपनी मई महीने में शेयर बाजार के रेगुलेटर बोर्ड सेबी के पास आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर सकती है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो लेंसकार्ट के सीईओ पियूष बंसल और कंपनी के प्रमुख निवेशकों ने हाल ही में इस आईपीओ की वैल्यूएशन को लेकर बैंकर्स के साथ चर्चा की है। ऐसे में शेयर बाजार के निवेशकों के लिए यह एक शानदार अवसर हो सकता है।

मई के महीने सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए जा सकते हैं

रिपोर्ट के अनुसार, लेंसकार्ट आईपीओ के जरिए 1 बिलियन डॉलर की रकम जुटाने का प्रयास करेगी। हालांकि, अब तक आईपीओ की फिक्स डेट सामने नहीं आई है। यह बाजार की स्थिति को देखते हुए लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन मई के महीने सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के कुछ लोग एग्रेसिव वैल्यूएशन के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौजूदा बाजार की स्थिति को देखते हुए कंपनी आईपीओ की वैल्यूएशन में कमी कर सकती है ताकि अधिक से अधिक निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।

कब शुरू हुई थी कंपनी?

लेंसकार्ट ने पूरे देश में अपना व्यापार फैला रखा है और यह आईवियर कंपनियों में से एक प्रमुख दिग्गज कंपनी है। दरअसल, कंपनी आईवियर, चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस बेचती है और ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की शुरुआत 2010 में पियूष बंसल ने की थी, जो फिलहाल भी इस कंपनी के सीईओ हैं। भारत में कंपनी का संचालन मुनाफे में है और वह लगातार अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है। कंपनी ने न केवल भारत में, बल्कि जापान में भी 400 मिलियन डॉलर का अधिग्रहण किया था। साथ ही, थाईलैंड में भी कंपनी अपना व्यापार बढ़ा रही है। ऐसे में यदि यह आईपीओ आता है, तो यह निवेशकों के लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews