LIC को भारतीय रिजर्व बैंक से मिली HDFC में 9.99% तक हिस्सेदारी की मंजूरी, पढ़ें खबर

LIC को भारतीय रिजर्व बैंक से मिली HDFC में 9.99% तक हिस्सेदारी की मंजूरी, पढ़ें खबर

LIC gets approval from Reserve Bank: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने देश की सबसे सुरक्षित बैंक माने जाने वाली, एचडीएफसी बैंक में 9.99% तक की हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस सौगात के पीछे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मंजूरी है, जिसके बाद अब LIC को एक साल का समय है इस सौदे को पूरा करने के लिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी गई मंजूरी के बाद, हालांकि LIC को सुनिश्चित करना होगा की टोटल शेयर कैपिटल 9.99% से ज्यादा न हो।

24 जनवरी 2025 तक का समय:

इस सौदे के मुताबिक, HDFC बैंक में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए रिजर्व बैंक ने LIC को 24 जनवरी 2025 तक का समय दिया है। इस समय के दौरान LIC को यह सुनिश्चित करना होगा कि HDFC में उसकी कुल हिस्सेदारी 9.99% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

HDFC ने दी जानकारी:

HDFC ने इस मौके पर रिजर्व बैंक के द्वारा मिली मंजूरी के बारे में जानकारी दी और बताया, “LIC को बैंक में हिस्सेदारी प्राप्त करने के लिए एक साल की अवधि मिली है। इसके साथ ही LIC को सुनिश्चित करना होगा कि HDFC में कुल हिस्सेदारी (टोटल शेयर कैपिटल और वोटिंग राइट) 9.99% से अधिक नहीं हो।”

यह सौदा दो प्रमुख वित्तीय संस्थाओं के बीच हुआ है, जिससे दोनों को एक बड़े स्तर पर सहयोग करने का एक नया मौका मिलेगा। दरअसल इस सौदे के माध्यम से, LIC और HDFC बैंक के बीच वित्तीय सहयोग बढ़ाने का प्रयास है, जिससे दोनों कंपनियों को और अधिक उन्नति और समृद्धि की दिशा में बढ़ावा मिल सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews