LIC Policy हो गई है लैप्स, इस डेट से पहले जल्दी से करा लें चालू, मिलेगी छूट

LIC Policy

LIC Policy: आपकी कोई सी एलआईसी की पॉलिसी लैप्स हो चुकी है तो उसे रिवाइव करने का टाइम आपके पास एक बार और है। अक्सर ऐसा होता है कि आप किसी पॉलिसी का समय पर प्रीमियम नहीं जमा कर पाते और पॉलिसी लैप्स हो जाती है। अब ऐसी पॉलिसी को फिर से शुरू करने के लिए एलआईसी ने एक मुहिम शुरू की है, जो 31 अक्टूबर 2023 तक और चलने वाली है।

ऐसे मिल रही है छूट

अगर आप अपनी किसी लैप्स पॉलिसी को फिर शुरु करना चाहते हैं तो आप लेट फीस के साथ ऐसा कर सकते हैं। इसके साथ ही एलआईसी इस पर कुछ आकर्षक रियायतें भी दे रहा है। ऐसा करने के लिए आपको एलआईसी की वेबसाइट licindia.in पर लॉगइन करना होगा।

ये मिलेंगी रियायतें

अगर आपने अपनी पॉलिसी का तीन सालों तक पूरा भुगतान किया है उसके बाद प्रीमियर भरने में चूके तो भी आपको उस पॉलिसी का पूरा भुगतान होगा। इसमें पॉलिसी का समय पूरा होने से लेकर मृत्यु के समय तक के नियम मेंशन हैं।

वॉट्सएप पर भी मिलेगी सुविधा

पॉलिसी से जुड़ी कुछ सुविधाएं आपको वॉट्सएप पर भी मिल सकती हैं. इसके लिए आपको वॉट्सएप नंबर 8976862090 पर hi लिखकर सेंड करना है। उसके बाद आपको एलाआईसी से जुड़े अलग अलग 11 विकल्प मिलेंगे। आप विकल्प की संख्या के साथ रिप्लाई कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews