LIC Schemes: एलआईसी की इन 3 योजनाओं में मिलता है तगड़ा रिटर्न, ज़िंदगी पर मिलता है लाभ, होती हैं मोटी कमाई

LIC Schemes: एलआईसी की इन 3 योजनाओं में मिलता है तगड़ा रिटर्न, ज़िंदगी पर मिलता है लाभ, होती हैं मोटी कमाई

LIC Schemes: भारतीय जीवन बीमा निगम में निवेश करना अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसमें कई ऐसी योजनाएं होती है, जो शानदार मुनाफे के साथ सुरक्षा भी देती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इन स्कीम की जानकारी नहीं होती। ऐसी कुछ योजना के बारे में हमको आपको बताने जा रहे हैं। यदि आप एलआईसी में इन्वेस्ट करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा की कौन-सी योजना बेस्ट होगी। तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है।

एलआईसी टेक टर्म प्लान

LIC की खास योजनाओं में से एक “Tech Term Plan” है। इस प्लान को 10 साल से लेकर 40 साल के लिए खरीदा जाता है। इस स्कीम में काफी अच्छा मुनाफा होता, लेकिन थोड़ा जोखिम भरा भी होता है। 18-65 आयु वर्ग के निवेशक इस स्कीम को खरीद सकते हैं। इसके कवरेज की अधिकतम उम्र 80 साल होती है।

एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी

आप जीवन लाभ पॉलिसी का फायदा उठाकर भी तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। इस स्कीम में डेथ और टैक्स दोनों ही सुविधा मिलती है। 16 से 25 तक के लिए इसमें निवेश करना होता है। योजना में निवेश करने की न्यूनतम राशि 2 लाख रुओए होती है। बता दें की इसमें इन्वेस्ट करने की कोई अधिकतम लिमिट नहीं होती।

एलआईसी जीवन उमंग प्लान

भारतीय जीवन बीमा निगम के खास प्लान में से एक “जीवन उमंग प्लान” है। इस योजना में इन्वेस्ट करके आप अपने बुढ़ापे को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम में 100 साल तक कवरेज भी मिलता है, जिसका लाभ 3-55 साल आयुवर्ग के लोग उठा सकते हैं। योजना के तहत 26 की उम्र में 4.5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर लेने पर निवेशकों को 8 फीसदी राशि हर साल मिलती है। 30 साल तक प्रीमियम चुकाने के बाद आपको 36,000 रुपये मिलने लगते हैं ।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews