हर दिन 150 रुपये निवेश कर पा सकते है 14 लाख, जानें पॉलिसी के नियम और पात्रता

employees news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।Life Insurance Corporation of India. एक तरफ आज 4 मई 2022 से  देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का इनीश‍ियल पब्‍ल‍िक ऑफर‍िंग (IPO) खुल गया है। वही दूसरी तरफ हम आपके लिए एक ऐसी एलआईसी की पॉलीसी लेकर आए है, जिसमें आप 150 रुपए रोजाना निवेश कर करीब 14 लाख रुपए पा सकते है।

यह भी पढ़े.. हजारों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में हुई 16800 की बढ़ोतरी, पीएफ-ग्रेच्युटी में भी इजाफा

दरअसल, अगर आप बच्चों के भविष्य (Future Planning) को लेकर चिंतित है और निवेश (LIC Investment) की सोच रहे है तो भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) से बेहतर कोई आप्शन नहीं है।वैसे तो एलआईसी के पास बहुत सारी पॉलिसी है, लेकिन आज हम आपको एलआईसी की न्यू चिल्ड्रल मनी बैक पॉलिसी (LIC New ChildrenMoney back Policy) के बारे में बताने जा रहे है जो एक नॉन लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। इसमें निवेशकों को गारंटीड रिटर्न और बोनस (Bonus) भी मिलता है।

इसे न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान के नाम से भी जाना जाता है। इस प्लान में आप हर दिन 150 रुपये का निवेश कर सकते हैं, ऐसे में आपकी कुल सालाना आय 55,000 रुपये बनेगी। 25 साल के बाद कुल जमा राशि 14 लाख रुपये होगी और मैच्योरिटी पर मनी बैक के साथ कुल राशि खाताधारक को 19 लाख रुपये मिलेगी। लेकिन यह नियम तभी लागू होता है जब बीमा धारक की इस दौरान मौत न हो, अगर आप पैसे वापस नहीं लेना चाहते हैं तो पूरी रकम ब्याज के साथ पॉलिसी की मैच्योरिटी पर आपको मिलेगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इस दिन खाते में आएगा बढ़ा हुआ DA-Arrear का पैसा! सैलरी में 20000 का होगा फायदा

इस पॉलिसी को आप 25 साल के लिए खरीद सकते हैं। इस स्कीम में बच्चे के 18 साल के बाद पहली बार मनी बैक, 20 साल के बाद दूसरी बार मनी बैक और तीसरी बार आपको 22 साल की उम्र पर मनी बैक का फायदा मिलेगा। तीन मनी बैक में आपको 20%-20% की राशि दी जाती है और मैच्योरिटी पर आपको कुल 40% राशि बच्चे 25 साल के होने के बाद मिल जाती है।

पॉलिसी लेने के लिए महत्वपूर्ण बातें

  • आपके बच्चे के उम्र 0 से 12 साल के बीच होनी चाहिए।
  • 60 प्रतिशत राशि मनी बैक और 40 प्रतिशत मैच्योरिटी पर मिलती है।
  • आप कम से कम 1 लाख रुपये और अधिकतम राशि अपनी जरूरत के अनुसार आप चुन सकते हैं।
  • पॉलिसी 25 साल के लिए की जाती है। इसमें आपको मैच्योरिटी की रकम किस्तों में मिलती है।
  • बच्चा 18 साल का होता है तब पहली बार इसका भुगतान किया जाता है।
  • अगर किस्तों का भुगतान नहीं लिया गया है तो ब्याज सहित एकमुश्त रकम मिलती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews