ग्राहकों को राहत, इस सरकारी बैंक ने सस्ता किया लोन, ब्याज दरों में कटौती 

क्रिसमस से पहले एक और पब्लिक सेक्टर बैंक ने लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है। उधारकर्ताओं को राहत मिलने जनवरी 2026 के लिए एमसीएलआर भी घोषित कर दिए गए हैं। 
Loan Rates

AI Generated Image

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कई रिटेल लोन के लिए नए इंटरेस्ट रेट्स का ऐलान कर दिया है। होम लोन, व्हीकल लोन और पर्सनल लोन के ब्याज दरों में 30 से 160 बीपीएस तक की कटौती हुई है। नए रेट 18 दिसंबर से प्रभावी हो चुके हैं, जो न्यूनतम 7.15% और अधिकतम 7.45% हैं। यह कदम बैंक ने आरबीआई द्वारा रेपो रेट 25 आधार अंकों की कटौती के बाद उठाया है।

30 बीपीएस कम होने के बाद होम लोन की न्यूनतम ब्याज (Loan Rates) दरें 7.45% से घटकर 7.15% हो चुकी हैं। 40 बीपीएस कटौती के बाद व्हीकल लोन के लिए शुरुआती ब्याज दर 7.50% है, जो पहले 7.90% था। इसके अलावा बैंक पात्र ग्रीन फाइनेंस लोन और व्हीकल लोन पर 10 बीपीएस तक की छूट भी दे रहा है। पर्सनल लोन के ब्याज दरों 160 बीपीएस की कटौती देखी गई है, दरें 10.35% से घटकर 8.75% हो चुकी हैं।

एमसीएलआर दरें में भी बदलाव 

पब्लिक सेक्टर की यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने 11 दिसंबर को मार्जिनल फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स में बदलाव किया था। वर्तमान में एमसीएलआर7.80% से लेकर 8.90 प्रतिशत है। ओवरनाइट टेन्योर के लिए दरें 7.80% है। एक महीने के लिए 7.90% और 3 महीने के लिए एमसीएलआर 8.15% हैं। 6 महीने के लिए इंटरेस्ट रेट 8.45%, एक साल के लिए 8.60%, 2 साल के लिए 8.75% और 3 साल के लिए 8.90% है। दरें 10 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहने वाली हैं।

एफडी की ब्याज दरें 

बैंक ने 5 दिसंबर को ही फिक्स डिपाजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। संशोधन के बाद 2.75% से लेकर 6.30% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। कस्टमर 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर दे रहा है। वहीं 997 दिन के एफडी पर 5.95% ब्याज मिल रहा है  271 दिन से लेकर 364 दिन के टेन्योर पर 6% और 1 साल के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.25 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है। 3 साल से अधिक और 10 साल तक के टेन्योर पर 5.90% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

सेविंग्स अकाउंट इंटरेस्ट रेट्स

बता दें सेविंग अकाउंट डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में कोई संशोधन नहीं किया है। आखरी बार दरों में 29 जुलाई 2025 को बदलाव किया गया था। वर्तमान में बजत खाते के लिए ब्याज दरें 2.50% से लेकर 4.75% है। 50 लाख रुपये से कम की जमा राशि पर 2.50% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews