अप्रैल में इन 10 सरकारी बैंकों ने दी ग्राहकों को राहत, सस्ता किया लोन, घटाया ब्याज, यहाँ चेक करें नए रेट 

अप्रैल में कई सरकारी बैंकों ने लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है। ग्राहकों को राहत दी है। ईएमआई का बोझ भी कम किया है। आइए जानें इस लिस्ट में कौन-सा बैंक शामिल और नए रेट क्या हैं?
bank loan

Loan Rates: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की एमपीसी बैठक 7 से 9 अप्रैल तक चली थी। मीटिंग के आखिरी दिन आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बीपीएस की कटौती का ऐलान किया था।  जिसके बाद रेपो दरें घटकर 6% हो चुकी है। केंद्रीय बैंक के इस फैसले के बाद देशभर के कई बैंको ने लोन के ब्याज दरों में कटौती की। ईएमआई से राहत दी।

इस लिस्ट में सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंक शामिल हैं। अप्रैल ने एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया समेत कई पब्लिक सेक्टर के बैंको ने लोन के ब्याज दरों में संशोधन किया है। इंटरेस्ट रेट में कटौती की गई है। नई दरें प्रभावी भी हो चुकी हैं। होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और अन्य प्रकार के ऋणों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानें कौन-सा लोन पर कितना ब्याज ले रहा है?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने लेंडिंग रेट में 25 बीपीएस की कटौती की है। रेपो लिंक्ड रेट 8.50% से घटकर 8.25% हो चुका है, नए रेट 15 अप्रैल से प्रभावी हैं। ईबीएलआर भी 8.90% घटकर 8.65% हो गया है।

इन बैंकों ने भी घटाया ब्याज 

  • पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भी आरबीएलएफ में 25 बीपीएस की कटौती की है। दरें 9.10% से घटकर 8.85% हो चुकी है। नए रेट 10 अप्रैल से लागू हैं।
  • बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो आधारित लेंडिंग रेट में 25 बीपीएस की कटौती की है। दरें घटकर 8.85% हो चुकी हैं, जो पहले 9.10% थी। नए रेट 9 अप्रैल से प्रभावी हैं।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा ने 12 अप्रैल को एमसीएलआर, बेस रेट और बीपीएलआर को अपडेट किया है। एमसीएलआर वर्तमान में 8.15% से 9% है। बीपीएलआर 13.75% और बेस रेट 9.45% है।
  •  इंडियन बैंक ने आरएलएलआर में 11 अप्रैल को 35 बीपीएस की कटौती की है। रेट 9.05% से घटकर 8.70% हो चुके हैं।
  • यूको बैंक ने लोन की नई ब्याज दरें 10 अप्रैल से प्रभावी हैं। रेपो लिंक्ड रेट 9.10% से घटकर 8.80% हो चुकी है।
  • इंडियन ओवरसीज बैंक ने 12 अप्रैल को आरएलएलआर में 25 आधार अंक की कटौती की है। रेट 9.10% से घटकर 8.85% हो चुके हैं।
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आरएलएलआर को 25 बीपीएस से घटाकर 8.80% कर दिया है।
  • केनरा बैंक ने 12 अप्रैल से नए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स प्रभावी कर दिए हैं, जो 8.75% है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews