Gold-Silver Rate 23 July: कीमतों में गिरावट, जानिए गुरुवार का इंदौर-भोपाल का 10 ग्राम गोल्ड का भाव, चांदी भी लुढ़की

Thursday Gold-Silver Rate: आज 24 कैरेट का 10 ग्राम का सोने का भाव गिरकर 1.45 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.26 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
gold latest price

एक तरफ अमेरिका-ईरान तनाव, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व को लेकर आ रहे बयानों को लेकर बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ क्रूड ऑयल की कीमतों में मजबूती भी कीमती धातुओं के भाव पर असर डाल रही है। 23 जुलाई 2026 को भारतीय सर्राफा और वायदा बाजार (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

गुरुवार को सर्राफा बाजारों में सोना 1.45 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.26 लाख प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर के आसपास बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गुरुवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 1,45,283 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,050 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,10,450 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

एमसीएक्स पर चांदी भाव गिरकर 2,26,382 रुपये प्रति किलो हो गया। IBJA के अनुसार चांदी की कीमत 2,25,460 रुपये किलो पहुंच गई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,130.60 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का सोने/चांदी का भाव (Gold/Silver Rate Today)

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,47,320 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,420, 22 कैरेट का भाव 135,120 और 18 कैरेट का भाव 1,10,540 प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,40,00 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। हालांकि चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये है।

अमेरिकी डॉलर सूचकांक मजबूत होकर लगभग 101 के स्तर पर बना हुआ है। डॉलर में मजबूती आने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली है, जिससे घरेलू बाजार में भी हल्की स्थिरता आई। पश्चिम एशिया में तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल $96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। कच्चे तेल में उबाल से वैश्विक स्तर पर महंगाई की आशंका बढ़ने लगी है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 96.50 से 96.65 रुपए के दायरा में कारोबार कर रहा है। रुपये में कमजोरी के कारण विदेशों से सोना-चांदी आयात करना महंगा हो रहा है, जिससे भारतीय बाजारों में कीमतें उच्च स्तर पर टिकी हुई हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक क्रूड ऑयल और भू-राजनीतिक तनाव बना रहेगा, तब तक लंबी अवधि के लिए सर्राफा बाजार में तेजी का रुख बना रहने की संभावना है। नए निवेशकों को गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है।

जरूरी बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews