Upcoming IPO: इस दिन खुलेगा Mankind Pharma का आईपीओ, इतनी होगी साइज़, यहाँ जानें

Mankind Pharma IPO: मैनकाइन्ड फार्म अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रहा है। कॉन्डोम और प्रेग्नेंसी किट बनाने वाली यह कंपनी जल्द अप्रैल में ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन कर सकती है। कंपनी इश्यू के जरिए 4200-4700 रुपये तक का फंड जुटाने का टारगेट तय कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह ग्लैन्ड फार्म के बाद दूसरा सबसे बड़ा फार्मा कंपनी आईपीओ बन जाएगा। रिपोर्ट की माने तो 28 अप्रैल को इश्यू जारी हो जाती है।

मैनकाइन्ड फार्मा इश्यू को पूरी तरह के ऑफर ऑफ सेल के लिए शेयरों की पेश कर सकती है। प्राइस बैंड से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास सितंबर 2022 में ड्राफ्ट पेपर्स जमा किये थे।

आईपीओ के तहत कंपनी के शेरहोल्डर्स 10 फीसदी हिस्सेदारी के शेयरों की बिक्री ऑएफएस के तहत करेंगे। इश्यू के जरिए प्राइवेट फर्म्स करइस कैपिटल और कैपिटल इंटरनेशनल के साथ-साथ प्रोमोटर्स और अन्य भी शेयरों की पेशकश बिक्री के लिए कर सकते हैं। इसके लिए जेफ्रीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन, आईआईएफएल कैपिटल और एक्सिस कैपिटल जैसे इन्वेस्टमेंट बैंक काम कर रहे हैं। बहुत जल्द इश्यू का साइज़ भी घोषित हो जाएगी।

बात कंपनी के बारे में करें तो मैनकाइन्ड फार्मा घरेलू बिक्री के मामले में देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं वित्त वर्ष 2022 के सेल्स के हिसाब से कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है। 34 देशों में कंपनी का कारोबार फ़ाइल हुआ है। वहीं देश के 21 स्थानों पर इसका प्लांट है। कंपनी से 14 हजार से अधिक कर्मचारी जुड़े हुए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews