GST Council: ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स, कैंसर दवाओं पर मिली छूट, जानें जीएसटी काउंसिल के बड़े फैसले

GST Council: ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स, कैंसर दवाओं पर मिली छूट, जानें जीएसटी काउंसिल के बड़े फैसले

GST Council: मंगलवार को जीएसटी काउन्सिल की 50वीं बैठक का आयोजन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) के अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कई अहम फैसले लिये गए। वहीं कई मुद्दों पर चर्चा भी की गई। मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री भी शामिल हुए थे।

बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेसिंग पर 28% जीएसटी लगाने का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन गेमिंग को जीएसटी दायरे में लाया गया है। गेम ऑफ स्किल और गेम ऑफ चांस का कोई मतलब नहीं होगा। साथ ही अब कैंसर की इंपोर्टेड दवाओं पर IGST नहीं लगेगा। जिससे कैंसर की दवा Dinutuximab का इम्पोर्ट सस्ता होने की संभावना है। वर्तमान में इम्पोर्ट पर 12% आईजीएसटी लगता है, जिसे अब घटकर 0 कर दिया गया है।

अन्य फैसलों की बात करें तो मीटिंग में जीएसटी ट्रिब्यूनल के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से करदाताओं को बड़ी राहत मिलेग। साथ ही गुड्ज़ एंड सर्विसेज़ से जुड़े विवादों को निपटाना भी आसान होगा। इसके अलावा सिनेमाघरों में खाने-पीने की चीजों पर भी जीएसटी कटौती की घोषणा कर दी है। इन चीजों पर लगने वाला 18% जीएसटी को घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं अब गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर जीएसटी का शेयर कंज्यूमर स्टेट को भी मिलेगा, इस मुद्दे पर सहमति बन गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews