Market Outlook : जानिए इस सप्ताह कितना चढ़ा भारतीय शेयर बाजार, जाने पूरे सप्ताह का कैसा रहा मार्केट का सफर, क्या अब 24 हजार पार करेगा निफ्टी?

Market Outlook : जानिए इस पूरे हफ्ते में कैसा रहा भारतीय शेयर बाजार। पूरे हफ्ते में निफ्टी और सेंसेक्स ने अपना व्यापर किस स्थान पर बंद किया है। इसके साथ ही हफ्ते की बड़ी बढ़त और बड़ी गिरावट पर एक नजर।
Market Outlook : जानिए इस सप्ताह कितना चढ़ा भारतीय शेयर बाजार, जाने पूरे सप्ताह का कैसा रहा मार्केट का सफर, क्या अब 24 हजार पार करेगा निफ्टी?

Market Outlook : लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद, भारतीय शेयर बाजार में एक और उत्कृष्ट सप्ताह देखने को मिला। दरअसल इतिहास में पहली बार एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स 24,000 अंक के स्तर को पार करने वाला है, जबकि बीएसई सेंसेक्स भी मजबूती के साथ उच्चतम स्तरों पर बना रहा है। दरअसल पिछले कुछ समय में भारतीय शेयर बाजार ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि एक समय पर शेयर मार्केट को भारत में इतना प्रचलित नहीं माना जाता था, लेकिन आज देखें तो यह एक मिसाल बनकर उभरा हैं।

यहां देखें पिछले सप्ताह का अवलोकन:

दरअसल पिछले सप्ताह के अंतिम दिन, यानी 21 जून को, बीएसई सेंसेक्स 269.03 अंक (0.35%) गिरकर 77,209.90 अंक पर बंद हुआ है, जबकि एनएसई निफ्टी की बात करें तो इसने 65.90 अंक (0.28%) की गिरावट लेकर 23,501.10 पर अपना कारोबार बंद किया है। हालांकि पूरे सप्ताह की बात की जाए तो, साप्ताहिक आधार पर बाजार में लाभ ही रहा है, जहां सेंसेक्स और निफ्टी आगे की और बढ़ते हुए दिखाई दिए हैं।

तीन सप्ताह में कितना ऊपर आया मार्केट?

आपको बता दें कि 14 जून को समाप्त हुए सप्ताह पर ठीक से नजर डाली जाए तो, बीएसई सेंसेक्स ने 3.7% और निफ्टी 50 ने 3.4% की बढ़त दर्ज की थी। वहीं इसके परिणामस्वरूप, निफ्टी50 अब तक 7.5% की बढ़त दर्ज कर चुका है, जो कि बाजार की सबसे शानदार बढ़त में गिना जा रहा है। हालांकि एक्सपर्ट की मानें तो अभी बाजार पर और नजर बनाए रखने की जरूरत है।

निफ्टी50 का ऐतिहासिक स्तर:

वहीं तीन सप्ताह की इस बढ़त के चलते, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने कई बार नए ऑल टाइम हाई लेवल छूए है। दरअसल पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 77,851.63 अंक और निफ्टी 23,667.10 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। बता दें कि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नए सप्ताह में परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो निफ्टी 50 पहली बार 24,000 अंक के स्तर को छू सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews