Market Updates: शेयर बाजार में मची उथल-पुथल, सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, 400 अंक टूटकर 72,200 पर आया, जानें बाजार के अपडेट

Market Updates: शेयर बाजार में मची उथल-पुथल, सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, 400 अंक टूटकर 72,200 पर आया, जानें बाजार के अपडेट

Market Updates: शुरूआती कारोबार में देखि गई तेजी के बाद बाजार ने अपना रुख बदला है और आज दिन के बढ़ते कारोबार के दौरान बाजार में बड़ी गिरावट देखि गई है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स में बड़ी गिरावट देखि गई है। आंकड़ों की बात की जाए तो सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया है। जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि आज अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच भी घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखि जा रही है।

बाजार ने बदला अपना रुख:

हालांकि शुरूआती कारोबार के दौरान आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों फ्लैट दिखाई दे रहे थे। लेकिन थोड़े ही समय बाद बाजार ने रुख बदलते हुए बड़ा मोड़ लिया और सेंसेक्स में करीब 400 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं इसी दौरान निफ्टी भी 150 अंक से ज्यादा फिसलकर करीब 21,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जानकारी के अंसार इससे पहले यानि 21 फरवरी को इंट्राडे में कारोबार के दौरान निफ्टी 22249 के हाई के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था। हालांकि आज के कारोबार की बात की जाए यो ट्रेडिंग में ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी अच्छी चल रही है। जानकारी के अनुसार बाजार में बैंक शेयरों में आज बिकवाली देखि जा रही है। दरअसल निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल और फार्मा इंडेक्‍स लगातार गिरते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं ऑटो, एफएमसीजी, आईटी के इंडेक्स में तेजी का दौर जारी है।

आज के टॉप गेनर्स:

वहीं बाजार में आज के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें TATASTEEL, AXISBANK, TCS, WIPRO जैसे शेयर शामिल हैं। तो वहीं टॉप गिरावट ASIANPAINT, POWERGRID, HDFCBANK में देखि जा रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews