मार्केट में धमाल मचाएगी Matter की नई “मेड इन इंडिया” इलेक्ट्रिक बाइक, होगी सबसे दमदार, जानें यहाँ

मार्केट में धमाल मचाएगी Matter की नई “मेड इन इंडिया” इलेक्ट्रिक बाइक, होगी सबसे दमदार, जानें यहाँ

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द ऑटोमोबाइल मार्केट में पूरी तरीके से मेड इन इंडिया बाइक की पेशकश होने वाली है। टेक्नोलॉजी स्टार्ट कंपनी Matter Energy अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इस साल नवंबर में कंपनी अपनी नई बाइक से पर्दा हटा सकती है। कंपनी ने आने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का टीज़र वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें ई-मोटरसाइकिल की झलक दिखती है। अहमदाबाद के टेक्नोलॉजी और ईवी स्टार्टअप कंपनी अपनी मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की खास बात है की यह ईवी पूरी तरीके से मेड इन इंडिया है।

यह भी पढ़े…MP : प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में शीघ्र ही बनेगा जैविक एवं प्राकृतिक खेती का अलग विभाग और विभागाध्यक्ष

बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम और अन्य कारणों से दुनिया इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ बढ़ते जा रही है। इसी बीच भारत की कंपनी ने भी अपनी इलेक्ट्रिक बाइक की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने पहले TechDay की मेजबानी के दौरान भारत के लिए इन-हाउस बनी टेक्नोलॉजी, नए लोगो और ब्रांड को भी पेश किया है। इस स्टार्टअप कंपनी ने पिछले तीन सालों में बैटरी सिस्टम, ड्राइवट्रेन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कनेक्टेड एक्सपिरियन्स और चार्जर जैसे उपकरणों पर ध्यान देते हुए तेज रफ्तार से अपना एक इन-हाउस हाइपर स्केलेबल टेक्नोलॉजी का स्टोर तैयार कर लिया है।

यह भी पढ़े…OnePlus 11R मचाएगा धमाल, मिनटों में हो जाएगा फुल चार्ज, खास होंगे स्मार्टफोन के फीचर्स, जानें यहाँ

अब तक कंपनी ने बाइक के डिजाइन और का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कंपनी ने यह दावा किया है की यह बाइक अन्य मोटरसाइकिलों के मुकाबले किफायती होगी। इस बाइक में लिक्विड कूल्ड मोटर को जोड़ा जाएगा जो एडवांस मैटेरियल का इस्तेमाल करके हल्के ड्राइवट्रेन को हासिल कर सकता है। साथ ही इलेक्ट्रिक बाइक में इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंट थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम भी मौजूद होगा। बाइक में डुअल मोड कन्वर्टर की मदद से इलेक्ट्रिक व्हीकल कम कंपोनेन्ट्स का इस्तेमाल करते हुए किसी सिंगल-फेज या 3-फेज एसी पॉवर ऑप्शन भी करना संभव होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews