मैक्स लाइफ का स्पेशल पेंशन प्लान, 1 लाख के निवेश पर जिंदगी भर मिलेगी इनकम, बुढ़ापा होगा टेंशन फ्री, जानें निवेश का फंड

sbi scheme

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद सभी को पेंशन की जरूरत पड़ती है। बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई व्यक्ति पहले ही प्लानिंग शुरू कर देता तो वहीं किसी के पास समय और बचत दोनों की कमी होती है। इस स्थिति में इमिजिएट एनुइटि प्लान काम आते हैं। ऐसे ही योजनाओं में से एक मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का “गरंटिड लाइफटाइम इनकम प्लान” है। यह एक नॉन-लिंक्ड ट्रेडिशनल एनुइटि प्लान है।

प्लान के बारे में

पेंशन प्लान में निवेश के दो ऑप्शन मिलते हैं:- डिफ़र्ड एनुइटि और इमिजिएट एनुइटि। डिफ़र्ड एनुइटि कस विकल्प 30 वर्ष से 80 वर्ष के निवेशक चुन सकते हैं। वहीं इमिजिएट एनुइटि का विकल्प चुनने के लिए न्यूनतम आयु 50 वर्ष और अधिकतम 80 वर्ष है। डिफ़र्ड एनुइटि में कम से कम 10 वर्षों का निवेश करना होता है।

एनमुश्त निवेश के एक महीने बाद ही पेंशन शुरू

Immediate Annuity के तहत एकमुश्त निवेश के दूसरे महीने ही पेंशन मिलने लगती है। पॉलिसीहोल्डर सिंगल और ज्वाइंट लाइफ में किसी भी विकल्प को चुन सकता है। इसमें कई एनुइटि ऑप्शन मिलते हैं। प्लान को खरीदने के मेडिकल एग्जामिनेशन की जरूरत भी नहीं पड़ती। प्लान का लाभ ऑनलाइन भी उठाया जा सकता है।

एक लाख से निवेश पर मिलेगी कितनी पेंशन

गरंटिड लाइफटाइम इनकम प्लान के तहत पेंशनल की राशि निवेश यानि पर्चेस प्राइस और उम्र पर निर्भर करती है। यदि कोई 50 वर्ष का व्यक्ति 1 लाख रुपये एकमुश्त जमा सकता है तो उसे हर महीने 1,000 रुपये यानि हर साल 12,000 रुपये पेंशन मिलेगी। स्कीम में वार्षिक,मासिक, त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक पेआउट का चुनने की सुविधा मिलती है।

ज्वाइंट लाइफ में जीवनसाथ को मिलेगी इतनी इनकम

अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। ज्वाइंट लाइफ का विकल्प चुनकर पॉलिहोल्डर अपने परिवार का फ्यूचर भी सिक्योर कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति ज्वाइंट लाइफ इमिजिएट एनुइटि प्लान को चुनता है और 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करता है तो उसे सलाना 60,900 रुपये की इनकम मिलेगी। पॉलिसीहोल्डर के मृत्यु के बाद जीवनसाथ को पूरी ज़िंदगी 60,900 रुपये वार्षिक पेंशन ज़िंदगी भर मिलती रहेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews