New Rule May 2024 : 1 मई से बदलने वाले है ये 4 बड़े नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर? जानिए यहां

मई की पहली तारीख से एलपीजी सिलेंडर के दाम से लेकर आईसीआईसीआई बैंक के सेविंग खाते से जुड़े चार्ज समेत 4 बड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका आपकी जेब पर भी असर पड़ेगा। आईए जानते है कौन कौन से है वो नियम.......
New Rule May 2024 : 1 मई से बदलने वाले है ये 4 बड़े नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर? जानिए यहां

New Rules from 1st May 2024 : अप्रैल का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और मई दस्तक देने को तैयार है, ऐसे में हर महीने की तरह मई की शुरुआत में भी बैंक, गैस सिलेंडर के दाम समेत कई नियमों में बदलाव होगा, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर होगा।आईए जानते है 1 मई से पैसों से जुड़े कौन-कौन से नियम बदल जाएंगे…

LPG सिलेंडर के दाम

देशभर में हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के कमर्शियल और घरेलू सिलेंडरों के कीमत की समीक्षा की जाती है। हर माह की तरह 1 अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम रिवाइज होने है। हालांकि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है, ऐसे में कुछ परिवर्तन होने की गुंजाइस नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार अगर चाहे तो चुनाव आयोग से अनुमति लेकर रसोई गैस की कीमतों में बदलाव का एलान भी कर सकती है।

HDFC बैंक ने स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन बढ़ाई 

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक ने सीनियर सिटीजन को ऑफर की जाने वाली स्पेशल एफडी स्कीम यानी एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी की डेडलाइन को बढ़ाकर 10 मई कर दिया है। बैंक इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को 0.75 फीसदी ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है, ऐसे में ग्राहकों को 5 से 10 साल तक की एफडी स्कीम पर 7.75 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन 5 करोड़ रुपये तक जमा कर सकते हैं।

YES बैंक के सेविंग अकाउंट का नियम

यस बैंक ने सेविंग अकाउंट के अलग-अलग वैरिएंट्स के मिनिमम एवरेज बैलेंस में बदलाव कर दिया गया है, नए नियम 1 मई से लागू होंगे।। यस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार,अब बैंक के प्रो मैक्स में मिनिमम एवरेज बैलेंस 50,000 रुपए कर दिया गया है, जबकि मैक्सिमम चार्ज 1,000 रुपए तय है। सेविंग अकाउंट प्रो प्लस Yes Respect SA और Yes Essence SA में अब मिनिमम एवरेज बैलेंस 25,000 रुपए और मैक्सिमम चार्ज 750 रुपए कर दिया गया है। अगर आपके पास यस बैंक का प्रो अकाउंट है तो मिनिमम बैलेंस 10,000 रुपए और अधिकतम चार्ज 750 रुपए कर दिया गया है।

ICICI बैंक का सर्विस चार्ज

आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सेविंग खाते से जुड़ें सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव किया है, जो 1 मई 2024 से लागू होंगे। अब डेबिट कार्ड के लिए ग्राहकों को ग्रामीण इलाके में 99 रुपये और शहरी क्षेत्र में 200 रुपये की सालाना फीस देनी होगी।वहीं अब बैंक के 25 पन्नों के चेक बुक के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। इसके बाद आपको प्रति पेज 4 रुपये का शुल्क देना होगा।अब आईएमपीएस के ट्रांजैक्शन अमाउंट 2.50 रुपये से लेकर 15 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन के बीच तय कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews