साबुन की महक ने लोगों को किया आकर्षित, इस तरह बनाई घर-घर में अपनी पहचान, पढ़ें नीमा सैंडल की Success Story

आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि नीमा सैंडल कैसे आज घर-घर की पहचान बन चुका है और लोगों के बीच अपना विश्वास भी जमा चुका है।
साबुन की महक ने लोगों को किया आकर्षित, इस तरह बनाई घर-घर में अपनी पहचान, पढ़ें नीमा सैंडल की Success Story

Success Story : अक्सर इंसान नहाने के लिए कोई अच्छी सी साबुन को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनते हैं क्योंकि साबुन हमारे शरीर से गंदगी को हटाने का काम करते हैं। साबुन से नहाने के बाद आपको फ्रेश फील होगा। इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर एक साबुन मौजूद है, जिनमें डब लाइफ बाय से लेकर तमाम डेली शॉप प्रोडक्ट्स उपलब्ध है। इन्हीं में से एक नीमा सैंडल भी है, जिसका नाम हम सभी बचपन से ही सुनते आ रहे हैं तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि नीमा सैंडल कैसे आज घर-घर की पहचान बन चुका है और लोगों के बीच अपना विश्वास भी जमा चुका है। आईए जानते हैं विस्तार से…

जानें यहां

शुरुआती दिनों में नीमा सैंडल की खुशबू इतनी ज्यादा अच्छी थी कि वह लोगों को अपनी और आकर्षित करती ही थी लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण अधिकतर लोग इसे खरीद नहीं पाते थे। धीरे-धीरे किसने लोगों के घरों में अपनी पकड़ बनाई। साल 1982 में यह कंपनी सरकार के साथ विलय हो गई। इसके बाद कर्नाटक सॉप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड ने इसकी मैन्युफैक्चरिंग की इसके विज्ञापन को आकर्षित बनाया और इसके बहुत से वेरिएंट्स निकले धीरे-धीरे साबुन की लोकप्रियता बढ़ने लगी आलम यह था कि अब इसका प्रचार प्रसार ट्राम टिकट से लेकर माचिस के डिब्बे तब भी पहुंच गया था।

नेटवर्थ

साल 2006 में कंपनी ने पूरे 100 साल की। इस दौरान कंपनी का टर्नओवर 447 करोड़ का हो चुका था। वहीं, अब कंपनी का टर्नओवर मीडिया सूत्रों के अनुसार लगभग 700 करोड़ से ऊपर का हो चुका है। आज भी यह साबुन लोगों को काफी ज्यादा पसंद है, लेकिन विदेशी डेली सोप्स और अन्य खुशबूदार साबुन के साथ आज भी वैसी ही पकड़ बनाए रखना बहुत बड़ा चैलेंजिंग काम है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews