सोमवार का कारोबार निवेशकों के लिए रहेगा खास, इन स्टॉक पर रखी जाएगी पैनी नजर, जानिए क्या है इसका कारण

क्या आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं? यदि ऐसा है तो आपके लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर हो सकती है। शुक्रवार का कारोबार भारतीय शेयर बाजार लिए शानदार रहा। बीते दिन सेंसेक्स और निफ्टी तेजी लेकर बंद हुए। वहीं अब सभी निवेशकों की नजर सोमवार के कारोबार पर है।
सोमवार का कारोबार निवेशकों के लिए रहेगा खास, इन स्टॉक पर रखी जाएगी पैनी नजर, जानिए क्या है इसका कारण

भारतीय शेयर बाजार का शुक्रवार का कारोबार शानदार रहा। वहीं अब निवेशकों की नजर सोमवार के कारोबार पर टिकी हुई है। दरअसल आज हम आपको कुछ ऐसे स्टॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आने वाले सप्ताह में चर्चा में रहने वाले हैं। सोमवार यानी 9 दिसंबर से निवेशक 3 कंपनियों के स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं। बता दें कि इनमें कासर इंडिया, श्रद्धा एआई टेक्नोलॉजीज और अच्युत हेल्थकेयर के नाम शामिल हैं।

इन कंपनियों के स्टॉक्स निवेशकों के बीच चर्चा बटोर रहे हैं। दरअसल इन कंपनियों के स्टॉक्स डिविडेंड, बोनस इश्यू, या स्टॉक स्प्लिट की वजह से चर्चा में बने हुए है। जिसकी तारिख अब नजदीक ही आ गई है। ऐसे में अभी निवेशकों के पास इसका फायदा उठाने का सही समय है।

Quasar India पर रखी जाएगी पैनी नजर

अगर हम कासर इंडिया (Quasar India) की बात करें तो कंपनी ने राइट्स इश्यू करने की घोषणा कर दी है। जिसके चलते अब कंपनी निवेशकों के बीच जमकर चर्चा बटोर रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा मौजूदा शेयरधारकों को एक शेयर के बदले 8 नए शेयरों का राइट्स दिया जाएगा। वहीं कंपनी की रिकॉर्ड डेट 11 दिसंबर रखी गई है। वहीं राइट्स इश्यू का प्राइस देखें तो यह 1.14 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी के स्टॉक्स पर नजर डाली जाए तो यह 6 दिसंबर को 3.88 रुपये पर बंद हुआ। जिसके चलते निवेशक इसपर नजर बनाएं हुए हैं।

इन दो कंपनी पर किया जा रहा सबसे ज्यादा फोकस

वहीं अगर हम श्रद्धा एआई टेक्नोलॉजीज (Shradha AI Technologies) पर नजर डालें तो यह अपने शेयरों को स्प्लिट करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक अपने शेयरों को 5 रुपये फेस वैल्यू से 2 रुपये फेस वैल्यू में विभाजित करने जा रही है। इसकी रिकॉर्ड डेट देखी जाए तो यह 10 दिसंबर रहने वाली है। बता दें कि 6 दिसंबर को इसका शेयर 10% के अपर सर्किट के साथ 119.70 रुपये पर बंद हुआ है। वहीं इसके साथ ही अच्युत हेल्थकेयर भी निवेशकों के बीच चर्चा में हैं। कंपनी शेयर स्प्लिट के साथ साथ बोनस शेयर भी इश्यू करने जा रही है। बता दें की इसके स्टॉक 10 रुपये से 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित किया जाएगा। इसकी एक्स-डेट 10 दिसंबर हैं। वहीं बोनस शेयर के तौर पर 10 शेयरों पर 4 बोनस शेयर दिए जाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews