Saving Scheme: लखपति बना देगी LIC की ये स्कीम, बनेगा 40 लाख का फंड, रोजाना करें 195 रुपये की बचत

money saving tips

Saving Scheme:  छोटी बचत से लाखों का फंड बनाया जा सकता है। बस इसके लिए आपको सही प्लेटफ़ॉर्म और स्ट्रैटिजी की जरूरत पड़ती है। एलआईसी निवेश के लिए विश्वसनीय प्लेटफ़ॉर्म में से एक है। हम आपको एलआईसी के एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश कर आप 40 लाख रुपये पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। इस पॉलिसी की नाम “जीवन लाभ” है। प्लान की शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी।

पॉलिसी के बारे में

एलआईसी जीवन लाभ स्कीम (Jeevan Labh Scheme) एक लॉंग टर्म इंवेटमेंट प्लान है। यह 25 वर्षों में मैच्योर होती है। रिटर्न के साथ-साथ बीमा का लाभ भी मिलता है। पॉलिसिहोल्डर को एक लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए प्रीमियम भुगतान करना होता है। कम से कम 2 लाख रुपये सम एश्यॉर्ड मिलता है। वहीं 25 वर्षों के लिए निवेश करने पर 15 लाख रुपये का का सम एश्यॉर्ड मिलता है, इसके लिए 25 वर्ष की उम्र में निवेश करना पड़ता है। मैच्योरिटी से पहले निवेशक की मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके आधार पर लोन लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। 8 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति स्कीम का लाभ उठा सकता है।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति 25 वर्ष की उम्र में पॉलिसी को खरीदता है तो उसे पहले साल 70,188 रुपये का प्रीमियम भुगतान करना पड़ेगा। वहीं दूसरे साल से 68,677 रुपये प्रीमियम भुगतान करना पड़ता है। इस हिसाब से पॉलिसिहोल्डर को हर महीने 5842 रुपये जमा करने होते हैं। मतलब निवेशक को हर दिन करीब 195 रुपये की बचत करनी होगी। इसके बाद मैच्योरिटी के दौरान 40, 50, 000 रुपये की राशि मिलेगी। जिसमें 15 लाख रुपये सम एश्यॉर्ड , 11, 00, 347 रुपये जमा राशि और 18, 75, 000 रुपये बोनस राशि राशि होगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews