मुकेश अंबानी ने परिवार सहित लगाई महाकुंभ में आस्था की डुबकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारत के दिग्गज व्यापारी और सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार मुकेश अंबानी बीते दिन महाकुंभ मेले पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी और उनके परिवार के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मुकेश अंबानी ने परिवार सहित लगाई महाकुंभ में आस्था की डुबकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस समय प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा हुआ है। आज माघ महीने का अंतिम दिन है। माघ महीने में अमृत स्नान करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बड़े-बड़े बिजनेसमैन, नेता और अन्य हस्तियां भी कुंभ में स्नान करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में, भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ 11 फरवरी को महाकुंभ मेले पहुंचे, जहां उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई।

मुकेश अंबानी अपनी मां कोकिलाबेन अंबानी, बेटे और बहू के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनके महाकुंभ पहुंचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनका परिवार महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आ रहा है।

30 अन्य सदस्य भी इस यात्रा में शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी के साथ उनके परिवार के 30 अन्य सदस्य भी इस यात्रा में शामिल थे। सभी 11 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे। हालांकि, माघ पूर्णिमा के अवसर पर संगम नगरी में भीषण जाम की समस्या देखने को मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह संभालने की कोशिश की जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद ट्रैफिक व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इसके बावजूद, अत्यधिक भीड़ के चलते सड़कों पर गाड़ियों का लंबा काफिला लगा रहा।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मुकेश अंबानी का परिवार जितना ऊंचाइयों को छू रहा है, उतना ही भारतीय संस्कृति के करीब भी पहुंच रहा है। इस दौरान, मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने विभिन्न संतों से मुलाकात की और महाकुंभ मेले का आनंद लिया।महाकुंभ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यातायात और सुरक्षा को देखते हुए बाहरी जिलों से पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। हालांकि, भीषण जाम के चलते शहर की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। श्रद्धालुओं को जाम की जानकारी समय से नहीं मिल पा रही थी, जिसके चलते सरकार ने सूचना बोर्ड लगाए हैं ताकि श्रद्धालु गलत रास्ते पर न भटकें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews