Multibagger Share: इस शेयर ने निवेशकों का खींचा ध्यान, 15 रुपये से भी है सस्ता, अब तक करा चुका है 11 हजार पर्सेंट कमाई

Multibagger Share: गुजरात टूलरूम रिटर्न का शेयर बाजार के सबसे उत्कृष्ट पेनी स्टॉक्स में से एक माना जाता है। हालिया उछाल के बाद गुजरात टूलरूम के शेयरों की कीमत नई ऊंचाइयों को छू चुकी है।
Multibagger Share: इस शेयर ने निवेशकों का खींचा ध्यान, 15 रुपये से भी है सस्ता, अब तक करा चुका है 11 हजार पर्सेंट कमाई

Multibagger Share: शेयर बाजार में पेनी स्टॉक्स के रूप में पहचाने जाने वाले गुजरात टूलरूम का नाम इन दिनों चर्चा में है। दरअसल इस कंपनी के शेयर का मूल्य हाल ही में 15 रुपये से भी कम हो गया है, लेकिन निवेशकों को इसका रिटर्न अत्यंत प्रभावशाली रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले एक दशक में इस शेयर ने निवेशकों को 11,000 प्रतिशत से अधिक लाभ दिया है। हालिया समय में शेयर की कीमत में आई तेजी ने इसे एक बार फिर से निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है, और यह तेजी अभी भी जारी है।

क्या काम करती है कंपनी?

दरअसल गुजरात टूलरूम एक नैनो कैप कंपनी है जो मेडिकल डिस्पोजेबल, फार्मास्यूटिकल, और फूड एंड बेवरेज पैकेजिंग के लिए मोल्ड बनाने का काम करती है। जानकारी के अनुसार इस कंपनी का शेयर वर्तमान में 14.86 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है, जो इसे पेनी स्टॉक की श्रेणी में रखता है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 173.36 करोड़ रुपये है, जो इसे नैनो कैप श्रेणी में रखता है।

कल देखने को मिला था अपर सर्किट

बता दें कि बुधवार के कारोबार में गुजरात टूलरूम के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। दरअसल इसका शेयर 4.94 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14.86 रुपये पर बंद हुआ। जानकारी के अनुसार यह बीते 3 महीनों में भाव का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि, इसके 52-सप्ताह की बात करें तो यह उच्चतम स्तर 45.95 रुपये से अभी अत्यधिक नीचे है।

हालांकि हाल के महीनों में कंपनी के शेयर का प्रदर्शन कुछ कमजोर रहा है। पिछले एक सप्ताह में यह शेयर 3.12 प्रतिशत की बढ़त में रहा है, लेकिन एक महीने में 1.91 प्रतिशत और पिछले 3 महीनों में 34.33 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। साल की शुरुआत से अब तक इसके शेयरों की कीमत में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल लंबी अवधि में इस शेयर ने अपने निवेशकों को अत्यधिक लाभ प्रदान किया है। पिछले एक साल में इसने निवेशकों को 50 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है। 2 साल का रिटर्न 1,240 प्रतिशत, 3 साल का रिटर्न 2,150 प्रतिशत, 5 साल का रिटर्न 3,440 प्रतिशत और 10 साल का रिटर्न 11,330 प्रतिशत रहा है। हाल ही में कंपनी को 150 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद इसके शेयर में तेजी देखने को मिली है। हालांकि किसी भी निवेश से पहले एक विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। इस तरह से किसी भी निवेश में वित्तीय जोखिम शामिल होते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews