Mutual Fund: मंथली SIP बना सकता है लखपति, 10,000 रुपये मासिक निवेश पर 13 लाख का रिटर्न, 5 साल में दोगुना हुआ पैसा, जानें डीटेल

mutual fund

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड SIP निवेश और बचत के लिए बेहतर विकल्प बन चुका है। एफडी, सेविंग अकाउंट और डाकघर की योजनाओं के मुकाबले इसमें ज्यादा रिटर्न मिलता है। हालांकि सुरक्षा का खतरा हमेशा बना रहता है। यदि आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की इच्छा रखते हैं और ऐसे फंड की तलाश कर रहे हैं जो आपको तगड़ा रिटर्न दे सके तो Quant Small Cap Fund बेहतर विकल्प बन सकता है। इस स्मॉल कैप फंड से निवेशकों को 5 साल में 10000 रुपये मासिक निवेश पर दोगुना रिटर्न दिया है।

इतना मिला रिटर्न

ऐस इक्विटीज के आंकड़ों के मुताबिक इस फंड ने 10 फरवरी 2019 से 10 फरवरी 2024 के बीच ग्राहकों को 6 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट पर 13 लाख रुपये का रिटर्न दिया है। इस दौरान 49% विस्तारित आंतरिक रिटर्न और CAGR रिटर्न 59% रहा। यह उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है, जिन्हें 3-5 वर्षों में ज्यादा रिटर्न चाहिए।

म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में

क्वान्ट स्मॉल कैप फंड एक इक्विटी स्मॉल कैप डायरेक्ट प्लान है। जो हाई रिस्क के साथ आता है। इसमें न्यूनतम निवेश की सीमा 5000 रुपये होती है। SIP के तहत कम से कम 1000 रुपये मंथली निवेश किया जा सकता है। फंड स्कीम को 29 अक्टूबर 1996 को लॉन्च किया गया था। यह निफ्टी स्मॉलकैप 250-TRI के मुकाबले बेंचमार्क है। इसका एक्सपेन्स रेशीयो (31 जनवरी 2024 तक) 0.77% है। यह एक ओपन एंडेड फंड है, जिसमें कोई कभी भी निवेश कर सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/फंड/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं है। म्यूचुअल फंड वित्तीय जोखिम के अधिक आता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews