Mutual Funds 2023: ये 5 फंड्स कर सकते हैं आपको मालामाल, मोटी रकम कमाने का मिलेगा मौका, जानें यहाँ

Mutual Funds 2023: ये 5 फंड्स कर सकते हैं आपको मालामाल, मोटी रकम कमाने का मिलेगा मौका, जानें यहाँ

Mutual Funds 2023: म्यूचुअल फंड ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए शानदार तरीकों में से एक है। इसमें निवेश करने कम समय में अच्छी-खासी रकम कमाई जा सकती है। पिछले साल इक्विटी फंड्स में इन्फ्लो हुआ था। साल 2023 में अधिक लाभ पाने के लिए एक सही स्ट्रैटिजी की जरूरत होगी। एक्स्पर्ट्स के मुताबिक इस साल कई फंड्स में वॉलेटिलिटी नजर आ सकती है। हालांकि साल 2022 में रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण फंड्स अधिक ऊंचाई तक नहीं पहुँच पाए। लेकिन इस साल बेहतर परफॉरमेंस की उम्मीद है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में एसेट अंडर मैनेजमेंट (AMU) में लगभ 22 फीसदी की वृद्धि हुई थी। वहीं साल 2022 में केवल 7 फीसदी की बढ़ोत्तरी ही दर्ज की गई है। इस साल के लिए 16-17 फीसदी का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस साल ये 5 फंड्स आपको अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर दे सकते हैं।

कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड

एक साल में यह 11.50 फीसदी का रिटर्न दे सकता हैं। वहीं तीन साल में यह 25.91 फीसदी का रिटर्न भी दे सकता है। इस साल यह भी आपको शानदार मुनाफा कमाने का अवसर दे सकता है।

PGIM इंडिया मिडकैप फंड

इस फंड में भी इस साल उछाल हो सकता है। तीन में 30.55 फीसदी रिटर्न मिलने का अंदाजा एक्सपर्ट लगा रहे हैं। वहीं दो साल में 13.56 फीसदी और एक साल में 5.55 फीसदी का रिटर्न मिलने की संभावना है।

टाटा लार्ज एंड मिडकैप फंड

टाटा लार्ज एंड मिडकैप फंड में भी इन्फ्लो दिख सकता है। इसके निवेश करने पर तीन साल में 21.11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। हालांकि एक साल में 8.17 फीसदी का रिटर्न मिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

आईसीआईसीआई Pru मिडकैप फंड

इस साल के टॉप फंड्स में इसकी गिनती भी हो रही है। जिसके एक साल में 11.71%, दो साल में 13.03% और तीन साल में 24.68% का रिटर्न मिल सकता है।

निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड

Nippon India Growth Fund भी अच्छा रिटर्न इस साल दे सकता। एक साल में एसआईपी रिटर्न 11.66 फीसदी, दो साल में 14.79 फीसदी और तीन में 25.76 फीसदी हो सकता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता है। यह जोखिम भरा हो सकता है। निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews