Netflix in India: नेटफ्लिक्स का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना भारत, पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या पाया यह स्थान

Netflix in India: ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दिग्गज के लिए भारत पहले से ही एक प्रमुख बाजार रहा है। वहीं अब पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या के मामले में भारत नेटफ्लिक्स का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है।
Netflix in India: नेटफ्लिक्स का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना भारत, पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या पाया यह स्थान

Netflix in India: नेटफ्लिक्स ने अपनी जून तिमाही की आय और वृद्धि की जानकारी साझा करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है कि भारत उसकी वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दरअसल ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दिग्गज के लिए भारत पहले से ही एक प्रमुख बाजार रहा है। जानकारी के अनुसार अब, पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या के मामले में भारत नेटफ्लिक्स का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। कंपनी का कहना है कि जून तिमाही में सबसे अधिक पेड सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है।

80 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स जून तिमाही में

दरअसल नेटफ्लिक्स ने अपने शेयरधारकों को लिखे पत्र में यह जानकारी साझा की। कंपनी ने बताया कि 2024 की दूसरी तिमाही, यानी अप्रैल से जून के बीच, नेटफ्लिक्स को वैश्विक स्तर पर 80.5 लाख नए पेड सब्सक्राइबर प्राप्त हुए। इनमें से 28.3 लाख नए पेड सब्सक्राइबर एशिया-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े। भारत भी इसी क्षेत्र का हिस्सा है और इस क्षेत्र ने नेटफ्लिक्स के लिए नए सदस्यों की संख्या के मामले में पहला स्थान प्राप्त किया।

भारत तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा

नेटफ्लिक्स के लिए भारत न केवल नए पेड सब्सक्राइबर्स के लिहाज से बल्कि राजस्व के मामले में भी प्रमुख बाजारों में शामिल है। वहीं इसको लेकर नेटफ्लिक्स ने बताया कि जून तिमाही में राजस्व वृद्धि के मामले में भारत तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा। हालांकि, कंपनी ने भारत के राजस्व आंकड़े स्पष्ट नहीं किए हैं। समग्र रूप से, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में जून तिमाही में नेटफ्लिक्स का राजस्व 14.5 प्रतिशत बढ़कर 1.05 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि वैश्विक स्तर पर यह वृद्धि 16.8 प्रतिशत होकर 9.56 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

जून तिमाही के दौरान भारत में नेटफ्लिक्स को नए पेड सब्सक्राइबर्स जोड़ने में नए कंटेंट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दरअसल नेटफ्लिक्स ने जानकारी दी कि इस समयावधि में उसके प्लेटफॉर्म पर कई नई सामग्री लॉन्च की गई, जिससे पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ाने में सहायता मिली है। इनमें संजय लीला भंसाली की फिल्म “हीरामंडी” और इम्तियाज अली की फिल्म “अमर सिंह चमकीला” शामिल हैं। बता दें कि तिमाही की बात की जाए तो इस दौरान “हीरामंडी” को नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक 1.5 करोड़ व्यूज मिले, जबकि “अमर सिंह चमकीला” को 83 लाख बार व्यूअर द्वारा देखा गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews