Bank Holiday 2022: फटाफट निपटा लें जरूरी काम, 6 से 20 नवंबर के बीच 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

bank holiday in oct nov 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई जरूरी काम है तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए, क्योंकि आज 6 नवंबर (November Bank Holiday 2022) से 20 नवंबर के बीच 6 दिन बैंक बंद रहने वाले है, हालांकि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है वही ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी।

यह भी पढ़े..MPESB MPPEB 2022: 344 पदों पर निकली है भर्ती, 5 दिसंबर से पहले करें apply, जानें आयु पात्रता और नियम

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है। यह हॉलिडे हर रविवार और हर दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियों के साथ हैं। आज 6 नंवबर को रविवार के दिन पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा। इस दौरान नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।इसके चलते बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है।

यह भी पढ़े..Lunar Eclipse 2022: 3 दिन बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, राशियों पर कैसा रहेगा असर? जानें टाईम-डेट और सूतकाल

इसके साथ ही 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती / कार्तिका पूर्णिमा के अवसर पर अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोच्ची, पणजी, पटना, शिलांग, और तिरुअनंतपुरम को छोड़कर बाकी सब जगह बैंक बंद रहेंगे। 11 तारीख को कनकदास जयंती / वंगला महोत्सव के मौके पर बेंगलुरू और इंफाल के बैंक बंद रहेंगे।वही 13 और 20 को फिर रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

November Bank Holidays 2022

  • 6 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 8 नवंबर 2022 – गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल– अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
  • 11 नवंबर 2022 – कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद
  • 12 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 13 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 20 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews