अब दूसरे बैंकों के फंड से ग्राहक खोल पाएंगे FD, इस प्राइवेट Bank ने किया ऐलान, नई सर्विस लॉन्च, देखें खबर

एक्सिस बैंक की नई सर्विस का लाभ उठाकर ग्राहक किसी बैंक के खाते में जमा धन का इस्तेमाल करके एफडी खुलवा सकते हैं। यह बैंकिंग दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम साबित हो सकता है। बैंक ने जनवरी 2025 में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया था।
bank fd

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में गिरावट की आशंका है। इसी बीच प्राइवेट सेक्टर से एक्सिस बैंक ने FD को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। नई सर्विस लॉन्च हो गई है।

बैंक ने गैर-ऐक्सिस बैंक खातों से फंड का इस्तेमाल करके एफडी खोलने की अनुमति दी है। एक्सिस बैंक अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम का लाभ उठाकर प्राइवेट सेक्टर बैंकिंग सेक्टर में ऐसी सुविधा प्रदान करने वाला पहला बैंक बं चुका है।

यूपीआई या नेट बैंकिंग की जरूरत

इस सर्विस का लाभ उठाकर एक्सिस बैंक के मौजूदा ग्राहक यूनिफाइड पेमेंट इंटफेस (UPI) और अन्य नेट बैंकिंग पेमेंट विकल्पों के जरिए दूसरे बैंकों में उपलब्ध खातों की जमाराशि का इस्तेमाल करके एफडी बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि फंड ट्रांसफर और एफडी बुकिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन भी पूरी हो सकती है। ग्राहक एक्सिस बैंक मोबाइल ऐप की मदद से कम समय में यह काम पूरा कर सकते हैं। बैंक ब्रांच जाने की झंझट भी नहीं रहेगी।

बैंक ने क्या कहा?

एक्सिस बैंक ने अध्यक्ष और डिजिटल बिजनेस एवं परिवर्तन प्रमुख समीर शेट्टी ने कहा, “एक्सिस बैंक ओपन बैंकिंग के पावर में विश्वास रखता है। इसलिए हम लगातार डिजिटल-फर्स्ट प्रॉडक्ट्स में निवेश कर रहे हैं, जो ग्राहक प्रस्तावों को फिर से परिभाषित करते हैं।” उन्होनें आगे कहा, “हम इस नई सुविधा को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जो ग्राहकों को किसी भी बैंक के फंड का उपयोग करके एफडी में आसानी से निवेश का अधिकार डेटा है। यह बैंकिंग दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। यह कस्टमर फ्रेंडली, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त है।”

एफडी पर मिल रहा कितना रिटर्न?

एक्सिस बैंक ने 31 जनवरी 2025 को फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को कम से कम 3% और अधिकतम 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। इस हिसाब से वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम 3.50% और अधिकतम 7.75% इंटरेस्ट मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews