Zomato: अब नई सुविधा देगा Zomato, ‘लार्ज ऑर्डर फ्लीट’ से अब बड़े ऑर्डर करना हो जाएगा और आसान

Zomato: अब नई सुविधा देगा Zomato, ‘लार्ज ऑर्डर फ्लीट’ से अब बड़े ऑर्डर करना हो जाएगा और आसान

Zomato: मंगलवार को ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा का ऐलान किया। दरअसल अब इस नई योजना से ग्राहकों को बड़ा लाभ मिलने वाला हैं। वहीं इस नई सुविधा के जरिए कंपनी के लिए बड़े ऑर्डर देना और उनकी डिलीवरी कराना अब बहुत आसान हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार Zomato ने इसे “लार्ज ऑर्डर फ्लीट” का नाम दिया है। इस फ्लीट की मदद से आप अब 50 लोगों के लिए भोजन एक साथ मंगवा सकेंगे। दरअसल अब इससे Zomato को पार्टी और बड़े इवेंट्स के सेगमेंट में भी डिलीवरी करने का मौका मिलेगा।

CEO दीपिंदर गोयल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी:

वहीं जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर नई सेवा ‘लार्ज ऑर्डर फ्लीट’ का लॉन्च किया। उन्होंने इस सर्विस को लेकर बहुत खुशी जताई और कहा कि इससे पार्टियों और इवेंट्स की व्यवस्था करना अब और भी सरल हो जाएगा। इस नई फ्लीट में सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी और एक साथ 50 लोगों का भोजन डिलीवर किया जा सकेगा।

अब बड़े ऑर्डर्स की हो सकेगी डिलीवरी:

डीपिंदर गोयल ने बताया कि अब तक, छोटे-छोटे आर्डर्स की डिलीवरी होने से ग्राहकों को कई दिक्कतें हो रही थी। यहाँ तक कि थोड़े-थोड़े करके सामान डिलीवर होता था। इसी कारण, उन्होंने लार्ज ऑर्डर फ्लीट की शुरुआत की है जो कंपनी को सेवा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेगी। इस नई सुविधा के जरिए, उपभोक्ताओं को बड़े आर्डर डिलीवर करने में आसानी होगी और सामान का डिलीवरी भी सही समय पर होगी। इसके साथ ही, कस्टमर्स को अब अधिक संतुष्टि भी मिलेगी। दीपिंदर गोयल ने बताया कि इस नई सुविधा के जरिए कंपनी अपने उपभोक्ताओं को एक और बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews