NSE Bonus: एनएसई की बोर्ड बैठक 3 मई को होगी आयोजित, जल्द मिल सकता हैं बोनस शेयर, बैठक में हो सकता है फैसला

NSE Bonus: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की बोर्ड बैठक 3 मई को होगी। जानकारी के अनुसार इस बैठक में बोनस शेयरों के जारी होने के साथ-साथ वित्तीय परिणाम और डिविडेंड के बारे में भी घोषणा की जा सकती है।
NSE Bonus: एनएसई की बोर्ड बैठक 3 मई को होगी आयोजित, जल्द मिल सकता हैं बोनस शेयर, बैठक में हो सकता है फैसला

NSE Bonus: एनएसई (NSE) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 3 मई को होने वाली है, जिसमें देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के बोर्ड ऑफ़ मेंबर्स 31 मार्च, 2024 के फाइनेंशियल रिजल्ट्स पर चर्चा करेंगे। वहीं इस अवसर पर वे वित्त वर्ष 2023-24 के डिविडेंड का ऐलान भी कर सकते हैं। इसके साथ ही, बोर्ड के बोनस शेयरों के जारी करने की भी संभावना भी इस दौरान जताई जा रही है।

3 मई को आयोजित की जाएगी बोर्ड की बैठक:

एनएसई ने सोमवार को घोषणा की है कि ‘एनएसई (NSE) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 3 मई को होगी। इस बैठक में बोनस शेयर्स के जारी किए जाने के साथ ही कंपनी की आधिकारिक शेयर कैपिटल को बढ़ाने के फैसले पर चर्चा की जा सकती है। एनएसई को भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला माना जाता है।’

दरअसल इस दौरान एनएसई ने बताया कि ‘यह देश का पहला एक्सचेंज है जिसने इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग की शुरुआत की थी। एनएसई ने 1994 में इस योजना की शुरुआत करके शेयर ट्रेडिंग का नया अनुभव पेश किया था, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और निवेश का तरीका भी बदल गया। इसके साथ ही, एनएसई ने पारदर्शिता और क्षमता में भी सुधार किया है।’

29 अप्रैल को तेजी से गिरा स्टॉक:

जानकारी के अनुसार बीएसई (BSE) का स्टॉक सोमवार, 29 अप्रैल को तेजी से गिरा और बाजार के खुलते ही 600 रुपये या 19 फीसदी तक लुढ़का, जिससे यह स्टॉक 2612 रुपये तक पहुंचा। वहीं इसमें एक ट्रेडिंग सेशन में बड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन शाम को स्थिति में थोड़ा सा सुधार आया। इस दौरान बीएसई पर स्टॉक ने 13.68 फीसदी की गिरावट के साथ 2771.25 रुपये पर कारोबार बंद किया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews