Joint venture: रिलायंस इंडस्ट्रीज, वायाकॉम 18 और वॉल्ट डिज्नी का हुआ जॉइंट वेंचर, नीता अंबानी होंगी कंपनी की चेयरपर्सन

Joint venture: रिलायंस इंडस्ट्रीज, वायाकॉम 18 और वॉल्ट डिज्नी का हुआ जॉइंट वेंचर, नीता अंबानी होंगी कंपनी की चेयरपर्सन

Joint venture: दरअसल डील को पूरा होने के बाद अब नई कंपनी इंडियन मीडिया, मनोरंजन, और खेल क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। जानकारी के अनुसार इसमें बहुमत हिस्सेदारी रखने पर डील की कुल मूल्यांकन 70,352 करोड़ रुपए तय की गई है, और इसमें 11,500 करोड़ रुपए का निवेश शामिल है। वहीं इस नई कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज ही कंट्रोल करेगी और इसमें रिलायंस की 63.16% हिस्सेदारी होगी, जबकि डिज्नी की हिस्सेदारी 36.84% रहेगी।

नई कंपनी का होगा बड़ा पोर्टफोलियो:

दरअसल आपको बता दें की नई कंपनी को डिज्नी के 30,000 से अधिक कंटेंट का लाइसेंस होगा और इसमें कई भाषाओं में 100 से अधिक चैनल, दो प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म, और देश भर में 75 करोड़ का दर्शक आधार मिलेगा। यह एक साथ कई बड़े एंटरटेनमेंट चैनल्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मों का कॉम्बिनेशन होगा, जैसे कि कलर्स, स्टारप्लस, स्टारगोल्ड, जियो सिनेमा, हॉटस्टार, और अन्य।

मुकेश अंबानी और बोब इगर का बड़ा ऐलान:

रिलायंस के चेयरमैन, मुकेश अंबानी, ने इसे एक “ऐतिहासिक डील” बताया है और डिज्नी के CEO, बॉब इगर, ने इसे टीमवर्क में करने का समर्थन दिया है। इसके साथ ही बोब इगर ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को भारतीय मार्केट और कंज्यूमर की गहरी समझ है, जिससे नई कंपनी लोगों को बेहतर सर्विस देने में सक्षम होगी। वहीं आपको बता दें यह डील को पूरा होने की उम्मीद 2025 में जताई जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews