Ola Electric Scooter का नया धमाका, 24 घंटे में 1 लाख स्कूटर की बुकिंग कर चौंकाया

Ola Electric Scooter का नया धमाका, 24 घंटे में 1 लाख स्कूटर की बुकिंग कर चौंकाया

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में बढ़ती डिमांड को देखते हुए ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) की बुकिंग शुरू की है। खास बात ये है कि 24 घंटे में ही 1 लाख लोगों ने बुकिंग ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग कर बाजार को  चौंका दिया। भारत के बाजार किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ये बहुत बड़ी बात है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) की बुकिंग के आंकड़ों पर प्रसिद्द उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी टिप्पणी की है।

दर असल 15 जुलाई को ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric Scooter) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 499 रुपये की बुकिंग एमाउंट पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) की बुकिंग की घोषणा की थी। बुकिंग ओपन होने के बाअद देखते ही देखते 24 घंटे में ही 1 लाख लोगों ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग कर दी।

ये भी पढ़ें – Transfer: मप्र के 9 हजार से अधिक पटवारियों को बड़ा झटका, ये है कारण

24 घंटे में ही 1 लाख लोगों की बुकिंग आने पर ओला के मालिक भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने ख़ुशी जताई है।  भविष्य ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल क्रांति  (EV Revolution)एक विस्फोटक शहुरुआत के लिए तैयार है।  उन सभी 1 लाख लोगों को बहुत बड़ा धन्यवाद जिन्होंने हमारे साथ जुड़कर अपना स्कूटर बुक किया है।

उधर देश के बड़े उद्योगपति , महिंद्रा ग्रुप के चेयरमेन आनंद महिंद्रा  (Anand Mahindra)ने 24 घंटे में 1 लाख ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर आनंद महिंद्रा ने लिखा – इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये स्कूटर कैसा है साहस और जोखिम लेने वाले को इस तरह सम्मान पाते देखना रोमांचक है।

ये भी पढ़े – कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर 5 हजार का इनाम, रेप के मामले में 3 महीने से है फरार

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमत में आई तेजी , जानिए क्या है आज का भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews