रिटायरमेंट के बाद खुशहाल होगा जीवन, मिलेगी मोटी इनकम, उठाएं मार्केट-लिंक्ड पेंशन प्लान का लाभ, ये हैं 4 बेस्ट ऑप्शन

Pension plan

Pension Plan: मार्केट लिंक्ड प्लान में निवेश राशि का एक हिस्सा स्टॉक, बॉन्ड इत्यादि में इन्वेस्टेड होता है। इसमें इंश्योरेंस के साथ सेविंग की सुविधा मिलती है। यह इक्विटी और Debt का मिश्रण होता है। लंबे समय तक कम निवेश करके से भी आप बड़ा कॉर्पस तैयार कर सकते हैं। जिससे रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है। साथ ही रेगुलर इनकम की गारंटी मिलती है, जो वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में वेतन की कमी को पूरा करता है। यहाँ कुछ ऐसे मार्केट-लिंक्ड पेंशन प्लांस के बारे में बताया गया है, जिसमें आकर्षक रिटर्न मिलता है-

बजाज अलियांज लाइफलॉंग गोल प्लान

यह एक मार्केट लिंक्ड पेंशन प्लान है। इसके तहत पॉलिसिहोल्डर को 99 वर्ष की आयु तक रेगुलर इनकम मिलती है। निवेश मासिक या वार्षिक आधार पर पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। 18 वर्ष से 65 वर्ष आयु का व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। 10-25 साल तक प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है।

एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 रिटायर 

इस मार्केट लिंक्ड पेंशन प्लान में 18 वर्ष से 65 वर्ष आयु का व्यक्ति इन्वेस्ट कर सकता है। इसमें भी इनकम और इंश्योरेंस कवर का लाभ मिलता है। पेंशन की राशि निवेश और अवधि पर निर्भर करती है। न्यूनतम प्रीमियम की राशि 2000 रुपये प्रति माह है। प्रीमियम पेमेंट टर्म के तीन विकल्प मिलते हैं- रेगुलर, लिमिटेड और सिंगल। पॉलिसी टर्म अधिकतम 10 से 35 वर्ष का होता है।

आईसीआईसीआई प्रू ईजी रिटायरमेंट

आईसीआईसीआई प्रूडेन्शियल के इस पेंशन प्लान के जरिए भी आप अपना फ्यूचर सुरक्षित कर सकते हैं। इसमें 18 वर्ष से 70 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। रेगुलर और लिमिटेड प्रीमियम पेइंग टर्म का विकल्प मिलता है। पॉलिसी टर्म 10-30 साल होता है।

ABSLI एम्पावर पेंशन प्लान

आदित्य बिरला सनलाइफ लाइफ इंश्योरेंस का यह पेंशन प्लान भी आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। इसमें 25 वर्ष से लेकर 70 वर्ष का व्यक्ति इनवेस्टमेंट कर सकता है। पॉलिसी टर्म 5 से 30 साल होता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews