Pension Plan: सरकार दे रही 1000 रुपये की मंथली पेंशन, नहीं पड़ेगी निवेश की जरूरत, ये स्कीम करेगी मदद

pension news

Pension Plan: पेंशन के जरिए रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा की गारंटी मिलती है। जिससे बुजुर्ग नागरिक छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन की सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। ऐसे ही एक पेंशन स्कीम (Pension Scheme) के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसके तहत समाज के पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को हर महीने 1000 रुपये की पेंशन मिलती है। इस स्कीम का नाम “वृद्धावस्था पेंशन योजना है”, जिसका संचालन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है ।

योजना के बारे में

यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मिलती है। ताकि वरिष्ठ नागरिकों को आसानी हो। राज्य सरकार ने हाल ही में पेंशन की राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी है। सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह सीधे लाभार्थी करे खातें में जाती है। हालांकि केवल राज्य के निवासी ही स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

ऐसे उठायें लाभ

स्कीम का लाभ उठाने के लिए वरिष्ठ नागरिक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। लिस्ट में आयु/जन्म प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र (वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड), बैंक पासबुक और सक्षम अधिकारी से आय प्रमाण पत्र शामिल हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews