Pension Plan: महिलाओं के लिए खास स्कीम, बिना निवेश के मिलेगी 4800 रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं लाभ

pension plan

Pension Plan: देश में आज भी कई महिलायें ऐसी हैं, जो वित्तीय जरूरतों के लिए अपने पति पर निर्भर रहती हैं और उनके जाने के बाद मजबूरन बच्चों पर निर्भर होना पड़ता है। नौकरी करने वाली महिलायें बचत कर फंड बना तो लेती हैं, लेकिन ग्रामीणों क्षेत्र में ऐसा बहुत कम होता है। महिलाओं को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार अनेकों योजनाएं चला रही है। इन्हीं खास योजनाओं में से एक “लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा योजना” है।

कौन उठा सकता है फायदा?

लक्ष्मीबाई सामाजिक योजना का संचालन बिहार सरकार द्वारा होता है। स्कीम का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को पेंशन प्रदान करना है। ताकि उन्हें सहायता मिल सके। 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलायें योजना का लाभ उठा सकती हैं। इसके लिए लाभार्थी की आय 60 हजार से कम होनी चाहिए।

कितनी मिलती है पेंशन?

योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सलाना 4800 रुपये की पेंशन मिलती है। हर महीने उनके खाते में 400 रुपये सरकार द्वारा ट्रांसफर किए जाते हैं।

कैसे उठाएं लाभ?

लक्ष्मीबाई सामाजिक योजना के लिए ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज़ फोटो, बैक अकाउंट डीटेल, ईमेल आइडी, पति की मृत्यु प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और आय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews