Pension Plan: बुढ़ापे में होगी मौज, मिलेगी रेगुलर पेंशन, सुरक्षित होगा पत्नी-बच्चों का भी फ्यूचर, Edelweiss Tokio का ये प्लान करेगा मदद

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के रेगुलर पेंशन की जरूरत बढ़ जाती है। जिसके लिए मार्केट में विभिन्न प्रकार के प्लान उपलब्ध हैं। इन प्लांस में निवेस्ट करने पर बुढ़ापे में इनकम मिलती है। इस लिस्ट में एलआईसी समेत कई बीमा कंपनियां शामिल है। इन्हीं में से एक Edelweiss Tokio Life है। इसका वेल्थ सिक्योर प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।

स्कीम के बारे में

वेल्थ सिक्योर प्लस एक नॉन-पार्टीसीपेटींग, इन्डिविजुअल, यूनिट लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। इस लॉंग टर्म इनवेस्टमेंट प्लान में मैच्योरिटी के बाद पेंशन की गारंटी मिलती है। साथ ही लाइफ कवरेज, ज्वाइंट लाइफ कवरेज और चाइल्ड कवरेज का लाभ भी मिलता है। ताकि पॉलिसिहोल्डर के मृत्यु के बाद पत्नी और बच्चे को आर्थिक सहायता मिल सके। इस प्लान के तहत 7 इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें से किसी का भी चयन निवेशक कर सकते हैं। साथ में लॉयल्टी एडिशन, बूस्टर और मैच्योरिटी एडिशन का लाभ भी मिलता है। 5 साल का लॉक इन पीरियड मिलता है।

कौन कैसे कर सकता है निवेश?

पेंशन की राशि निवेश और स्ट्रैटिजी पर निर्भर करती है। पॉलिसी टर्म के दो विकल्प मौजूद होते हैं। पहला 5-25 वर्ष और दूसरा विकल्प 100 प्रवेश आयु का होता है। प्रीमियम पेमेंट टर्म और पॉलिसी टर्म के बराबर होता है। 10 साल से कम प्रीमियम भुगतान के लिए प्रवेश की आयु 0-50 वर्ष और मैच्योरिटी आयु 18-70 वर्ष होती है। वहीं 10 वर्ष या इससे अधिक वर्ष के प्रीमियम भुगतान के लिए प्रवेश आयु अधिकतम 60 वर्ष और मैच्योरिटी आयु 18-70 वर्ष (ऑप्शन-1) होती है।

कितना मिलता है रिटर्न?

प्लान के तहत एनुअलाइज्ड प्रीमियम का 7 गुना मिनमम सम एश्यॉर्ड मिलता है। वहीं अधिकतम सम एश्यॉर्ड 10 गुना होता है। मंथली, छमाही, तिमाही और वार्षिक प्रीमियम भुगतान करने का ऑप्शन भी मिलता है। सेटलमेंट ऑप्शन के हिसाब से फंड वैल्यू मिलता है। 1, 2, 3,4 या 5 वर्ष किसी विकल्प का चयन करके रेगुलर पेमेंट्स का लाभ उठा सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान या स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews