बुढ़ापे में होगी ठाठ, मिलेगी रेगुलर पेंशन, बस 5 साल तक जमा करना होगा पैसा, ये 3 पेंशन प्लान आएंगे काम

pension plan

Pension Plan: पेंशन के जरिए वरिष्ठ नागरिकों को उनके Golden Years में वित्तीय सुरक्षा की गारंटी मिलती है। बुढ़ापे में कोई भी व्यक्ति नौकरी करने में सक्षम नहीं होता है, इसलिए पहले से रिटायरमेंट की प्लानिंग शुरू करता है। मार्केट में अलग-अलग तरह के प्लांस उपलब्ध हैं। कुछ प्लांस 5 साल के प्रीमियम पेमेंट टर्म के साथ आते हैं। मतलब 5 वर्षों तक प्रीमियम भुगतान करने की जरूरत पड़ती है। मैच्योरिटी के बाद ररेगुलर पेंशन का लाभ मिलता है।

एसबीआई सरल पेंशन प्लान

यह प्लान 5 से 40 वर्ष पॉलिसी टर्म के साथ आता है। पॉलिसी 40 से 70 वर्ष आयु वर्ग में मैच्योर होती है। 18-65 वर्ष की उम्र का व्यक्ति इस पेंशन प्लान का लाभ उठा सकते हैं। सिंगल प्रीमियम के लिए कम से कम 5 वर्ष और रेगुलर प्रीमियम के लिए 10 वर्ष पॉलिसी टर्म मिलता है। इसमें न्यूनतम बेसिक सम एश्यॉर्ड  25 हजार रुपये और अधिकतम 50 लाख रुपये तक होता है।

मैक्स लाइफ ऑनलाइफ सेविंग्स प्लान

इस प्लान के तहत 70 वर्ष के मैच्योरिटी एज के लिए 5 वर्ष तक प्रीमियम भुगतान करना पड़ता है। मंथली, वार्षिक, छमाही और अर्द्धवार्षिक मोड में प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। न्यूनतम सम एश्यॉर्ड 1,20,000 रुपये का होता है। सालाना कम से कम 12,000 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।

टाटा एआईए मंथली इनकम प्लान

इस पॉलिसी के तहत 5, 8 और 12 वर्ष का प्रीमियम पेमेंट टर्म होता है। 5 वर्ष प्रीमियम पेमेंट टर्म के लिए 5 वर्ष का पॉलिसी टर्म होता है। इसके लिए 10 वर्ष इनकम टर्म होता है। 5 वर्ष पॉलिसी टर्म के लिए प्रवेश आयु न्यूनतम 13 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होती है। प्रीमियम के कोई अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। इसमें सलना 36 रुपये का निवेश करना पड़ता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या प्लान में निवेश करने की सलाह नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews