40 की उम्र में मिलेगी पेंशन, टेंशन फ्री होगा बुढ़ापा, इन 4 स्कीम का उठाएं लाभ

pension plan

Pension Plan: कई लोग 40 की उम्र से ही रिटायर होना पसंद करते हैं। रिटायरमेंट के बाद बिना नौकरी और सैलरी के आर्थिक तंगी की चिंता सता सकती है। इसलिए पहले से प्लानिंग करना जरूरी होता है। ऐसे कई पेंशन प्लान है, जिसकी मदद से 40 की उम्र में भी पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। ऐसे ही कुछ योजनाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

एलआईसी जीवन शांति स्कीम

एलआईसी के इस स्कीम का लाभ 30 वर्ष से 79 वर्ष आयु का व्यक्ति उठा सकता है। प्लान के मैच्योरिटी की उम्र 31 से 80 वर्ष होती है। इसमें कम से कम 1.5 लाख रुपये सलाना निवेश करना होता है। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। सिंगल और ज्वाइंट लाइफ कवर का विकल्प मिलता है। इसमें सारी जिंदगी पेंशन का लाभ मिलता है।

एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 वेल्थ

एचडीएफसी लाइफ के इस प्लान के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है। इसमें 18 से 60 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता हैं। 20 से 64 वर्ष की उम्र प्लान मैच्योर होता है। पॉलिसी टर्म 20 से 64 वर्ष तक होती है। इसमें न्यूतम 25 हजार रुपये सलाना निवेश कर सकते हैं।

एसबीआई सरल रिटायरमेंट सेवर

एसबीआई लाइफ के इस पेंशन प्लान के जरिए 40 की उम्र में पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इसमें 18 वर्ष से 65 वर्ष आयु का व्यक्ति निवेश कर सकता है। 40 से 70 वर्ष की उम्र में प्लान मैच्योर होता है। पॉलिसी टर्म 5, 10, और 40 वर्ष का होता है। न्यूनतम निवेश की सीमा 1 लाख रुपये है।

मैक्स लाइफ ऑनलाइन सेविंग्स प्लान

इस पेंशन प्लान के तहत 18 वर्ष से 45 वर्ष की उम्र में पेंशन प्राप्त किया जा सकता है। इसमें 18 से 60 वर्ष आयु का व्यक्ति निवेश कर सकता है। पॉलिसी टर्म 5-67 वर्ष होता है। न्यूनतम निवेसग की राशि सलाना 12 हजार रुपये है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews