दुनिया घूमते हुए आया बिजनेस आइडिया, बना डाली NOISE कंपनी, जानें गौरव खत्री की Success Story

दुनिया घूमते हुए आया बिजनेस आइडिया, बना डाली NOISE कंपनी, जानें गौरव खत्री की Success Story

Success Story of Gaurav Khatri : हाथ में घड़ी पहनने की परंपरा काफी समय पहले से चली आ रही है। पहले ज्यादातर अमीर लोग ही घड़ी पहना करते थे, लेकिन आज हर छोटे से बड़े वर्ग के लोग घड़ी पहन रहे हैं। आज इस इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी कंपनियां है जो एक-दूसरे को टक्कर दे रही है। जिनमें से एक नॉइस कंपनी भी है, जोकि साल 2014 में शुरू हुई थी और आज इस कंपनी का टर्नओवर करोड़ों में है। इस ब्रांड ने वैल्यू का प्राइस रेंज में अपनी अलग पहचान बनाई है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको NOISE ब्रांड के को फाउंडर गौरव खत्री की दिलचस्प सक्सेस स्टोरी के बारे में बताएंगे।

इस तरह आया आइडिया

NOISE कंपनी के सीईओ गौरव खत्री आज किसी के पहचान की मोहताज नहीं है। बता दें कि इंडिया में इस वक्त सबसे अधिक बिकने वाली स्मार्ट वॉच में नॉइस कंपनी का नाम शामिल है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गौरव पेशे से कमर्शियल पायलट है, जो दुनिया में कई जगहों पर घूम चुके हैं। इस दौरान घूमते वक्त उन्हें यह आइडिया आया कि उन्हें अच्छी क्वालिटी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लॉन्च करने चाहिए। जिनमें इयरफोन, हेडफोन और वॉच शामिल है, लेकिन भारत के पास इतना एक्सेस नहीं था। इसलिए इस ब्रांड बनाने का सपना काफी संघर्ष भरा रहा।

2014 में बनाई कंपनी

इस एक आइडिया ने उनकी किस्मत को आज बदल कर रख दिया है। दरअसल, साल 2014 में गौरव खत्री ने अपने भाई अमित के साथ मिलकर नॉइस कंपनी बनाई। शुरुआती दिनों में इस कंपनी में मोबाइल फोन के एसेसरीज बनाए जाते थे, लेकिन बढ़ते डिमांड को देखते हुए साल 2018 में काफी बड़ा बदलाव किया गया और अपने स्मार्ट वॉच लॉन्च किया, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसकी क्वालिटी और प्राइस काफी जेनुइन थी। इसलिए लोग इसे खरीद रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कंपनी का टर्न ओवर करोड़ों में है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews