Hindi News

MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुई हल्की बढ़ोतरी! प्रदेश के इस शहर में पेट्रोल सबसे सस्ता, जाने यहाँ

Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (price of petrol and diesel) में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। जहां बुधवार को पेट्रोल की कीमत 109.63 रुपए थी, वहीं आज इसकी कीमत 109.71 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। दूसरी आज प्रदेश में डीजल 94.90 रुपए प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। केंद्र सरकार द्वारा उत्पादन कटौती की घोषणा के बाद मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में ईंधन की कीमत में गिरावट देखी गई, लेकीन अब भी एमपी के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 111 रुपए प्रति लीटर देखी गई। इस लिस्ट में अनुपुर,रीवा और शहडोल शामिल है।

यह भी पढ़े… आपने नहीं देखा नेपाल? मायूस ना होइए, IRCTC का ये टूर प्लान है एक शानदार ऑप्शन

मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल सबसे सस्ता विदिशा में बिक रहा है, जहां इसकी कीमत 108.30 रुपए प्रति लीटर बताई जा रही है। इस लिस्ट में अशोकनगर, भोपाल, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, मुरैना, रायसेन, रतलाम, सागर, सीहोर और सिंगरौली भी शामिल है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, सीओनी, सतना, पन्ना, नीमच, कटनी, डींडोरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई। अगरमालवा, बेतूल, भिण्ड, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, राजगढ़, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपए प्रति लीटर रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews