पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने पकड़ी MP में रफ्तार, इतनी बढ़ गई ईंधन की कीमत, जानें ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने पकड़ी MP में रफ्तार, इतनी बढ़ गई ईंधन की कीमत, जानें ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार राहत जारी है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कुछ खास बदलाव नहीं हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी। पिछले दिन ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई थी, वहीं आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल देखा गया। ‌पेट्रोल में 0.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 036 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि देखी गई।

यह भी पढ़े…Gold Silver Rate : दशहरे से पहले चांदी में बड़ी उछाल, सोना भी महंगा, भाव देखकर ही खरीदें

सीधी, उमरिया, श्योपुर, राजगढ़, पन्ना, नरसिंहपुर, मुरैना, मंदसौर, गुना, डिंडौरी, धार, देवास, दमोह, बेतूल, अलीराजपुर और आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमत भी अलग है।  डीजल की औसतन कीमत आज 95.17 रुपये प्रति लीटर है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। यहां आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.60 रुपये प्रति लीटर है। आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, कटनी, नीमच, सतना, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये से ज्यादा और 111 रुपये से कम है।

यह भी पढ़े…IMD Alert : दशहरे पर हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, अधिकांश राज्यों से विदा हुआ मानसून

उज्जैन, शाजापुर, सिवनी, नरसिंहपुर, रायसेन, मंडला, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद,  हरदा, गुना, धार, दातिया, दमोह, छतरपुर, भिंड, बेतूल में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। श्योपुर, शहडोल, रीवा और अनुपुर में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है, यहाँ 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी ज्यादा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews